ये दिल आशिकाना वाली क्यूट एक्ट्रेस याद है? आपने देखा 46 की उम्र में कितनी सुंदर दिखती हैं जिविधा
ये दिल आशिकाना की क्यूट सी जिविधा शर्मा फिल्मों से दूर हैं लेकिन म्यूजिक लवर्स यूट्यूब पर उनके गाने अक्सर देखते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि वह कहां चली गईं और कैसी दिखती हैं तो यहां देख सकते हैं।

साल 2002 की म्यूजिकल चार्टबस्टर ये दिल आशिकाना याद है? आप लोग फिल्म की कहानी भले भूल गए हों लेकिन इसके गाने आज भी म्यूजिक लवर्स के दिल की धड़कन बने हैं। मजेदार बात ये है कि फिल्म के हिट होने में बड़ा योगदान इसके गानों का माना जाता है। फिल्म आने के बाद इसके लीड एक्टर्स करण नाथ और जिविधा शर्मा लोगों की क्रश लिस्ट में आ गए थे। करण तो 2021 में बिग बॉस ओटीटी में आ चुके हैं। क्या आपको पता है एक्ट्रेस जिविधा शर्मा अब कैसी दिखती हैं?
अब कैसी दिखती हैं जिविधा
जिविधा ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं। कुछ वक्त पहले एक-दो पॉडकास्ट्स में आ चुकी हैं। उनकी कुछ रील्स वायरल होने के बाद लोग जिविधा का इंस्टा खंगाल रहे हैं। जब दिल आशिकाना फिल्म आई तब जिविधा की उम्र 21 के करीब थी। इंटरनेट पर उनके जन्म का साल 1980 है। अब वह करीब 46 साल के आसपास होंगी। जिविधा ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें, फिल्म की क्लिप्स और रील्स अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। वह अभी भी पहले की तरह काफी प्यारी लग रही हैं।
जिविधा से की गई गलत डिमांड
जिविधा दिल्ली की पंजाबी फैमिली से हैं। 1998 में उन्होंने साउथ फिल्म से डेब्यू किया था। 1999 में आई ताल फिल्म में वह ऐश्वर्या राय की बहन बनी थीं। इसके बाद 2002 में ये दिल आशिकाना फिल्म में उन्हें लीड एक्ट्रेस का रोल मिला। इस फिल्म के बाद जिविधा की कोई फिल्म नहीं आई। एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया था कि इंडस्ट्री उनसे कॉम्प्रोमाइज चाह रही थी। वह ईमानदारी से काम करना चाहती थीं।
मोहनजोदाड़ो में बनी थीं रितिक की मां
जिविधा ने लल्लनटॉप में बताया था कि दिल आशिकाना सिल्वर जुबली फिल्म थी। उनकी डिमांड थी। वह उस वक्त के कई बड़े डायरेक्टर्स से मिलीं। लोग उन्हें कास्ट करना चाहते थे लेकिन कुछ लोगों ने कॉम्प्रोमाइज करने को कहा। जिविधा को यह बात मंजूर नहीं थी, इस वजह से ही उनकी ग्रोथ रुक गई। जिविधा ने यह भी बताया था कि लोग उन्हें गलत तरह से छूने की कोशिश करते थे। इन सबसे परेशान होकर जिविधा ने बॉलीवुड से दूर होने का फैसला लिया। उन्होंने कुछ टीवी शोज और पंजाबी फिल्में कीं। 2016 में मूवी मोहनजोदाड़ो में जिविधा रितिक रोशन की मां बनी थीं।
अब क्या कर रही हैं जिविधा
जिविधा के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक वह एक्टर, स्टूडियो बिल्डर, स्टोरी आर्किटेक्ट और मदर हैं। जिविधा गलाट्टा इंडिया से बातचीत में बता चुकी हैं कि लोग बोलते हैं कि वह कहां गायब हो गईं। वह कहीं नहीं गईं इंडस्ट्री के टच में हैं और काम कर रही हैं। जिविधा ने यह भी कहा कि वह आउटसाइडर हैं तो उनका सफर इतना आसान नहीं था। वह बहुत काम नहीं कर पाईँ पर जितना किया उतना अच्छा काम था।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


