Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडYear Ender Jio Hotstar Most Watched Hindi Films and Series in 2025 Know IMDb rating and details
जियो हॉटस्टार पर 2025 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये हिंदी फिल्में, एक हॉरर फिल्म भी शामिल

जियो हॉटस्टार पर 2025 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये हिंदी फिल्में, एक हॉरर फिल्म भी शामिल

संक्षेप:

Year Ender 2025: साल 2025 होने से पहले हम आपको आज यानी 31 दिसंबर को उन हिंदी फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं जो इस साल जियो हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखी गई हैं। 

Dec 31, 2025 12:57 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जियो हॉटस्टार पर बहुत सारा बेहतरीन कंटेंट मौजूद है। ऐसे में हम आपको साल 2025 में इस एप्लिकेशन पर सबसे ज्यादा देखी गईं हिंदी फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं। साथ ही, हम आपको बता रहे हैं इन फिल्मों और सीरीज की आईएमडीबी। अगर आप ये फिल्में और सीरीज देखने से चूक गए हैं तो नए साल की छुट्टी में देख सकते हैं। इस लिस्ट में आईबी 71 है। साल 2023 में ये फिल्म रिलीज हुई थी। यह एक हिंदी भाषा की जासूसी थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज भी इस लिस्ट का हिस्सा

जिद्दी इश्क वेब सीरीज को भी साल 2025 में खूब देखा गया है। इस सीरीज में 7 एपिसोड्स हैं।सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 4.2 है। राम कपूर और मोना सिंह सी सीरीज मिस्त्री भी इस लिस्ट में शामिल है। जियो हॉटस्टार की इस सीरीज का एक सीजन आया है। मिस्त्री एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है।

लिस्ट में एक कोर्ट रूम ड्रामा भी शामिल है

द ट्रायल का इस साल सीजन 2 रिलीज हुआ है। इस सीरीज को भी साल 2025 में खूब देखा गया है। यह एक कोर्ट रूम ड्रामा और कॉम्पलिकेटेड रिश्तों की कहानी है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 5.5 है। जरा हटके जरा बचके भी लिस्ट में शामिल है। विकी कौशल और सारा खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके 2023 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.9 है। इस लिस्ट में एक ड्रामा सीरीज ऊप्स अब क्या है भी शामिल है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6 है।

12वीं फेल भी इस लिस्ट का हिस्सा

हाउसफुल 4 साल 2019 में आई थी। ये फिल्म भी 2025 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 3.6 है। लवयापा भी इस लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म साल 2025 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.2 है। साल 2023 में आई फिल्म 12वीं फेल भी इस साल खूब देखी गई है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है।

लिस्ट में हॉरर फिल्म का भी नाम

द सीक्रेट ऑफ द शिलेडर्स नाम की मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है। फतेह इस साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है। हॉरर फिल्म मुंजा भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है। केसरी चैप्टर 2 और मेरे हस्बेंड की बीवी भी इस लिस्ट में शामिल है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।