Year Ender 2025: आर्यन खान से अनीत पड्डा तक 8 स्टार किड्स ने किया डेब्यू, 20 साल की उम्र में ये एक्ट्रेस बनी सुपरस्टार

Dec 21, 2025 03:57 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

साल 2025 बॉलीवुड के लिए फ्रेश टैलेंट की बौछार वाला साल रहा। इस साल सिल्वर स्क्रीन पर स्टार किड्स से लेकर मिस यूनिवर्स तक ने सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री मारी और बॉक्स ऑफिस पर छा गए।

Year Ender 2025: आर्यन खान से अनीत पड्डा तक 8 स्टार किड्स ने किया डेब्यू, 20 साल की उम्र में ये एक्ट्रेस बनी सुपरस्टार

Year Ender 2025: साल 2025 जाने को है। महज कुछ दिनों में ये साल खत्म हो जाएगा और पीछे कई खट्टी मीठी यादें छोड़ जाएगा। वैसे साल 2025 बॉलीवुड के लिए फ्रेश टैलेंट की बौछार वाला साल रहा। इस साल सिल्वर स्क्रीन पर स्टार किड्स से लेकर मिस यूनिवर्स तक ने सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री मारी और बॉक्स ऑफिस पर छा गए। तो चलिए एक नजर डालते हैं, कौन-कौन सी नई स्टारडम ने एंट्री मारी।

आर्यन खान

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने साल 2025 नेटफ्लिक्स सीरीज 'The Ba***da Of Bollywood' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। हालांकि, इससे पहले, उन्होंने अपने पिता के साथ 'द इनक्रेडिबल्स' (2004) और 'द लायन किंग' (2019) जैसी फिल्मों में वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था।

अहान पांडे

अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे ने इस साल आई सुपरहिट फिल्म 'सैयारा' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। मूवी में अहान की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है। अहान अब कई बड़े प्रोजेक्ट्स और एंडोर्समेंट्स से जुड़े हैं।

अनीत पड्डा

बॉलीवुड में आउटसाइडर के तौर पर एंट्री करने वाली अनीत पड्डा ने सैयारा से ही धमाकेदार एंट्री की। मूवी में अनीत और अहान की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। सैयारा में अनीत की परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स और फैंस ने सराहा। यही नहीं उन्हें इस साल के सबसे प्रॉमिसिंग डेब्यू में गिना गया।

राशा थडानी

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अभिषेक कपूर की फिल्म आजाद से डेब्यू किया। मूवी ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लाप रही, लेकिन राशा की परफॉर्मेंस और डांस मूव्स ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। उनकी दूसरी फिल्म लैके लाईका पहले से ही चर्चा में है और उन्होंने तेलुगु इंडस्ट्री में भी कदम रख दिया है।

अमन देवगन

अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन ने भी आजाद से शुरुआत की। इस मूवी के बाद अमन ने दूसरा प्रोजेक्ट साइन कर लिया झलक नाम की हॉरर कॉमेडी।

शनाया कपूर

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर लंबे समय से अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में थीं। 2025 में उन्होंने आखिरकार बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि उनकी पहली फिल्म को उतनी सफलता नहीं मिली।

इब्राहिम अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी इस साल डेब्यू किया। उनकी फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

सारा अर्जुन

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली सारा अर्जुन ने भी इसी साल बॉलीवुड डेब्यू किया है। सारा ने रणवीर सिंह स्टारर मूवी धुरंधर में लीड रोल निभाया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये क्रॉस कर चुकी है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।