यश की 'टॉक्सिक' से होगा अरशद वारसी की फिल्म का महामुकाबला, जानिए पूरी डिटेल

लाइव हिन्दुस्तान
share

अगस्त में एक तरफ यश की बोल्ड और ए रेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज होगी। वहीं दो दिन बाद अरशद वारसी की फैमिली के साथ देखने वाली डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म आएगी।

Yash, Arshad Warsi
यश और अरशद वारसी की फिल्म का क्लैश

बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही एक बड़ा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलने वाला है। साउथ सुपरस्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी की फिल्म की सीधी टक्कर होने वाली है। आइए आपको अरशद वारसी की इस डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म के बारे में बताते हैं।

28 अगस्त को रिलीज होगी अरशद वारसी की फिल्म

मेकर्स द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर 'जीवन बीमा योजना' 28 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात यह है कि ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। वहीं 26 अगस्त के दिन रिलीज होने वाली 'टॉक्सिक' सिर्फ 18 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों के लिए ही है।

टॉक्सिक के टिकट ने उड़ाए होश, 2200 के पार पहुंची कीमत; हो रही तूफानी एडवांस बुकिंग

करियर में पहली बार डबल रोल में दिखेंगे अरशद वारसी

अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म अरशद वारसी के करियर के लिहाज से बेहद खास मानी जा रही है। अपने करियर में पहली बार अरशद पर्दे पर डबल रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म की कहानी अरशद वारसी के दो जुड़वा किरदारों—'जीवन' और 'भीमा' के इर्द-गिर्द घूमेगी। कहानी में मोड़ तब आता है जब इन दोनों की जिंदगी आपस में टकराती है। इसके बाद गफलत, कॉमेडी और थ्रिल का एक जबरदस्त सिलसिला शुरू होता है।

यश की टॉक्सिक को सेंसर बोर्ड ने बिना कट के किया पास, लोग बोले- धुरंधर से क्या थी दिक्कत?

अरशद वारसी के दोनों किरदारों के बारे में

जीवन: कर्ज में डूबा हुआ एक साधारण और आम इंसान।

भीमा: उसका हमशक्ल, जो एक खतरनाक और बेबाक मिजाज का व्यक्ति है।

यश की 'टॉक्सिक' या कालीन भैया की 'मिर्जापुर'? किस फिल्म के लिए बेकरार हैं फैंस

फिल्म में हैं ये दिग्गज कलाकार

फिल्म में अरशद वारसी के साथ संजीदा शेख मुख्य भूमिका में हैं, जो 'योजना' नाम की एक चतुर और समझदार पत्नी का किरदार निभा रही हैं। कहानी में 'योजना' ही धोखाधड़ी का ताना-बाना बुनती है। वहीं, अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाने वाले विजय राज फिल्म में 'विनायक' के रहस्यमयी किरदार में नजर आएंगे, जिनके राज जैसे-जैसे खुलते हैं, फिल्म का सस्पेंस और गहराता जाता है।

टॉक्सिक में यश के बोल्ड सीन्स पर कैसा होगा पत्नी का रिएक्शन? बोले- उन्हें अच्छा नहीं लगेगा

यहां देखिए अरशद वारसी की फिल्म का ट्रेलर

नोट: अभी तक इसकी रिलीज डेट 28 अगस्त ही बताई जा रही है। हो सकता है कि मेकर्स आगे चलकर इसकी रिलीज पोस्टपोन कर दें।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडयश की 'टॉक्सिक' से होगा अरशद वारसी की फिल्म का महामुकाबला, जानिए पूरी डिटेल