'भयानक हिंसा, सेक्सुअल वायलेंस...', यश की टॉक्सिक को मिली 18+ रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Yash Toxic Certification: यश की टॉक्सिक को ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग फिल्म क्लासिफिकेशन (BBFC) से 18 प्लस रेटिंग मिली है। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Yash Toxic
यश की टॉक्सिक पर सख्त BBFC

फिल्ममेकर गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स को ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग फिल्म क्लासिफिकेशन (BBFC) ने 18+ रेटिंग मिली (18 या उससे ज्यादा उम्र के एडल्ट्स के लिए) है। फिल्म में हिंसा और सेक्स सीन्स की वजह से फिल्म को हाई रेटिंग मिली है।

क्या होगा टॉक्सिक का प्लॉट?

टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में यश लीड रोल में नजर आएंगे। बीबीसी लिस्टिंग के मुताबिक, टॉक्सिक को गलती से कन्नड़ फिल्म की श्रेणी की बजाय तमिल फिल्म में डाल दिया गया था। सर्टिफिकेट में कहा गया है कि फिल्म गोवा में ड्रग्स के एक पावरफुल गिरोह के सरगना की कहानी है, जो अपनी बर्बादी की नींव खुद रखता है।

फिल्म में सेक्सुअल वायलेंस से लेकर जबरदस्त हिंसा

वायलेंस, सेक्स और चोट की डिटेल्स के लिए फिल्म को 5/5 रेटिंग मिली है। वहीं, हॉरर, डर, भाषा, सेक्सु्अल वॉयलेंस, सेक्सुअल थ्रेट , सुसाइड और सेल्फ हार्म के लिए फिल्म को 4/5 रेटिंग मिली है। यूके वर्जन में फिल्म का रनटाइम 191 मिनट्स और 41 सेकेंड है।

फिल्म में क्या-क्या कर सकता है बेचैन?

बीबीएफसी के सर्टिफिकेशन के मुताबिक, फिल्म में भयानक हिंसा जिसमें शूटिंग, चाकू घोंपना, गला काटना, भारी चीज से मारना, टॉर्चर, लटकाना, आग लगाना और शरीर के अंग अलग करना शामिल है।वहीं सेक्सुअल सीन्स की बात करें तो इसमें स्ट्रिप क्लब्स के सीन्स शामिल हैं।

हिंसा के बाद फिल्म में लाशों के सीन्स, खून बहते घाव जैसे सीन्स भी हैं। यश की फिल्म में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज, घटिया भाषा और ड्रग्स का मिसयूज जैसी चीजें भी दिखाई गई हैं।

26 अगस्त को रिलीज होगी टॉक्सिक

यश की फिल्म टॉक्सिक 26 अग्सत को दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुकमणि वसंत जैसे कलाकार नजर आएंगे।

टॉक्सिक पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को कई बार पोस्टपोन किया गया। अब जब फिल्म की रिलीज डेट पास आ रही है तो फैंस काफी उत्साहित हैं। आईएमडीबी की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में भी ये फिल्म नंबर 1 है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'भयानक हिंसा, सेक्सुअल वायलेंस...', यश की टॉक्सिक को मिली 18+ रेटिंग