टॉक्सिक की वजह से यश को रामायण में मिला रावण का रोल, बताया इंट्रेस्टिंग कनेक्शन
यश की फिल्म टॉक्सिक जून में आ रही है, दिवाली तक रामायण रिलीज होगी। दोनों ही मच अवेटेड फिल्में हैं। अब यश ने इंट्रेस्टिंग बात बताई है कि रावण का रोल उन्हें टॉक्सिक की वजह से मिला।

यश की दो अपकमिंग फिल्में चर्चा में हैं। पहली टॉक्सिक दूसरी रामायण। दोनों में उनके रोल में जमीन-आसमान का अंतर है। रामायण में यश रावण के रोल में हैं और टॉक्सिक में गैंगस्टर बने हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि टॉक्सिक की वजह से उन्हें रामायण फिल्म में रोल मिला। यह बात उन्होंने अपने एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान बताई।
नमित के पास किसी काम से गए थे यश
टॉक्सिक में यश का इंट्रोडक्शन दिखाया जा चुका है। यह टीजर विवाद में भी रहा। वहीं नितेश तिवारी की रामायण में यश का लुक अभी रिवील नहीं किया गया है। राम बने रणबीर कपूर का लुक टीज किया जा चुका है और यश की बैक दिखाई गई। अब यश ने फैनडैंगो (Fandango) को बताया कि वह टॉक्सिक में कैसे बेहतर करें इस सिलसिले में नमित की कंपनी से मिलने गए थे। वह बोले, 'मैं तो बस नमित मल्होत्रा की कंपनी की सलाह लेना चाहता था और इच्छा थी कि पूरी दुनिया के दर्शकों को कुछ बढ़िया और भव्य अनुभव दूं। तभी हम मिले और रामायण मिल गई। मैं बताना चाहता हूं कि नमित और Dneg (VFX स्टूडियो) टॉक्सिक का भी बड़ा हिस्सा रहे हैं।'
नमित ने बताई यश की खूबी
नमित मल्होत्रा रामायण के प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने बताया कि यश को विलन के रोल में कास्ट करने की क्या वजह थी। वह बोले, 'यश जिस तरह से किसी कैरेक्टर को प्रजेंट करते हैं, उस पर कम चर्चा होती है। मुझे लगता है कि स्क्रीन पर उनसे बेहतर एनर्जी कोई और नहीं ला सकता था, दुनिया अब यही देखेगी और हम इस चीज के लिए एक्साइटेड हैं।'
रामायण पर बोले नमित
नमित आगे बोलते हैं, 'मुझे स्क्रिप्ट का नरेशन सुनकर उस जगह पर एक्साइटमेंट आया और जो बहुत रोचता था कि रावण ने ऐसा क्या किया था कि राम को उसे ठीक करने के लिए इस दनिया में आना पड़ा? मैं चाहता हूं कि लोग फिल्म में यह चीज देखें।' रामायण का पहला पार्ट इस साल दीवाली 2026 पर रिलीज हो रहा है। इसमें सनी देओल सहित कई बड़े स्टार हैं। फिल्म के दोनों पार्ट का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है।
टॉक्सिक के बारे में
यश की फिल्म टॉक्सिक इस साल 4 जून 2026 में रिलीज हो रही है। मूवी के डायरेक्टर गीतू मोहनदास हैं। रिपोर्ट्स हैं कि यश इस फिल्म में डबल रोल में हो सकते हैं। यश के साथ कियारा आडवाणी हैं। टॉक्सिक से भी मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। इसे इंग्लिश में भी शूट किया जा रहा है। फिल्म में काफी मारधाड़ और एक्शन है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


