'रामायण' में रावण के 10 सिर को लेकर यश ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता, बताया खुद को कैसे किया तैयार?
नितेश तिवारी की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले यश ने बताया कि उन्होंने कैसे इस रोल के लिए खुद को तैयार किया।साथ ही, उन्होंने कहा कि रावण के 10 सिर फिल्म बहुत दिलचस्प तरीके से दिखाए गए हैं।

नितेश तिवारी की रामायण का नया टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में राम के लुक से पर्दा उठ गया है और अब फैंस को बेसब्री से रावण के लुक का इंतजार है।रावण के लुक के इर्द-गिर्द अब भी सस्पेंस कायम है। अब रावण का किरदार निभाने वाले यश ने बताया कि कैसे उन्होंने इस रोल के लिए खुद को तैयार किया। साथ ही, उन्होंने फैंस की ये कहकर बेसब्री बढ़ा दी है कि फिल्म में रावण के 10 सिर को दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है।
रावण के 10 सिर के बारे में क्या बोले यश?
LRM Online से खास बातचीत में यश से पूछा गया कि फिल्म में रावण के 10 सिर को किस तरह से दिखाया गया है? यश ने जवाब दिया- फिल्म में हमने इसका बेहद दिलचस्प चित्रण किया है। मैं इसका खुलासा नहीं करना चाहता हूं। जब आप इसे देखेंगे, तो यह फिल्म के सबसे रोमांचक हिस्सों में से एक होगा। जिस तरह से हम यह दिखा रहे हैं कि उसके दस सिर थे, वह बहुत ही दिलचस्प तरीका है।
उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि एक यह उनकी व्यक्तिगत क्षमता और उनके कामों के बारे में है। वो बहुत सी चीजों में बेस्ट थे। वो जो भी करते थे, उसमें बहुत अच्छे थे। तो वो भी ये तरीके है ये बताने का कि उनके 10 सिर थे। मानो एक ही इंसान में दस दिमाग हों।”
पुष्पक विमान के बारे में नमित मल्होत्रा ने क्या बताया?
इसी बातचीत के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने रावण के पुष्पक विमान के बारे में भी बात की। पुष्पक विमान की एक झलक फिल्म के टीजर में भी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि जैसे टीजर में हमने पुष्पक विमान दिखाया है, हमें न सिर्फ उसका लुक और फील, बल्कि उसकी फिजिक्स, उसके मैकेनिज्म को भी बारीकी से तैयार करना पड़ा। ताकि वो एक असली ऑब्जेक्ट की तरह दिखे।
रावण के किरदार के लिए खुद को कैसे किया तैयार?
इस बातचीत के दौरान यश ने ये भी बताया कि उन्होंने रावण के किरदार के लिए कैसे खुद को तैयार किया। उन्होंने कहा, जब आप ऐसे किरदार निभाते हैं, आपको किरदार में यकीन रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि कोई खुद को बुरा मानकर ऐसी चीजें नहीं करता है। जो भी वो करते हैं, उनके अपने कारण होते हैं। तो वो एक कठिन और दिलचस्प पार्ट था। मैं सोच रहा था कि उनके (रावण) दिमाग में क्या चला होगा जब वो ये सब चीजें कर रहे थे? वो क्या सोचते होंगे? इसके पीछे क्या कारण होगा? वो खुद को ऐसा करने के लिए कैसे मनाते होंगे? तो ये समझना मेरे लिए काफी अच्छा प्रोसेस था।"
यश ने आगे बताया कि डायरेक्टर नितेश तिवारी ने रावण के किरदार को समझने में बहुत मदद की। और इस कहानी में रावण के किरदार में बहुत कुछ है। ताकि आप उसके अलग-अलग पहलुओं को समझ सकें। उनके (रावण) दिमाग में वो जो कर रहे थे वो सही था। लेकिन कुल मिलाकर, जिस तरह से कहानी आगे बढ़ती है, उससे आपको पता चलेगा कि वह कहानी में कौन है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


