यश की टॉक्सिक का इंग्लिश वर्जन थिएटर से हटाया गया, नहीं मिल रही थी ऑडियंस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यश की फिल्म टॉक्सिक का इंग्लिश वर्जन भी ऑडियंस को पसंद नहीं आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 1 हफ्ते में फिल्म को थिएटर से हटा दिया गया है। एक हफ्ते में हुआ सिर्फ 3 लाख का कलेक्शन।

yash starrer film toxic english version removed from theaters
यश की टॉक्सिक का इंग्लिश वर्जन थिएटर से हटाया गया

यश की फिल्म टॉक्सिक के इंग्लिश वर्जन को भी खास रिएक्शन नहीं मिलने की खबर आ रही है। 4 सितंबर को टॉक्सिक का इंग्लिश वर्जन थिएटर में रिलीज किया गया था। अब बताया जा रहा है कि फिल्म को सिर्फ एक हफ्ते के अंदर ही थिएटर से उतार दिया गया है। फिल्म को बुरा फीडबैक मिल रहा है जिस वजह से ऑडियंस अब टॉक्सिक देखने थिएटर तक जाने से कतरा रही है। यही वजह है कि इसका इंग्लिश वर्जन भी लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। फिल्म के इंग्लिश वर्जन को एक ही हफ्ते में हटा दिए जाने की खबर सामने आई है।

टॉक्सिक के इंग्लिश वर्जन को हटाया

यश की फिल्म टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने 600 से 700 करोड़ के मोटे बजट में बनाया था। फिल्म की लंबी कास्ट और शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक भी इसे बचा नहीं पाए। देश में मिले खराब फीडबैक के बाद अब इसे सिर्फ इसके इंग्लिश वर्जन को भी हटाए जाने की खबर है। हैरानी वाली बात ये है कि मेकर्स ने इस फिल्म को कन्नड़ के अलावा इंग्लिश भाषा में भी शूट किया था। कम ही फिल्में होती हैं जिन्हें दो भाषाओं में शूट किया जाए। आमतौर पर मेकर्स अपनी फिल्मों को डब करवा लेते हैं। लेकिन टॉक्सिक के मेकर्स ने इसे इंटरनेशनल ऑडियंस को टारगेट करने के लिए इंग्लिश में शूट किया था। टॉक्सिक के इंग्लिश वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते में सिर्फ 3.16 लाख का कलेक्शन किया है।

टॉक्सिक

टॉक्सिक ने किया निराश

26 अगस्त को यश की फिल्म टॉक्सिक रिलीज हुई थी। इस फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में अलग शूट किया गया था। बाद में हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में इसे डब कर के रिलीज किया गया। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म निराशाजनक साबित हुई। पहले दिन 101 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ बंपर शुरुआत करने वाली ये फिल्म 17वें दिन तक 248.50 करोड़ का नेट कलेक्शन ही कर पाई है। वहीं इसके इंग्लिश वर्जन ने एक हफ्ते में 3.16 लाख रुपए कमाए हैं। फिल्म फ्लॉप मानी जा रही है।

टॉक्सिक की OTT रिलीज डील

बता दें, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में टॉक्सिक की OTT रिलीज डील के बारे में बात की गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि टॉक्सिक की रिलीज से पहले एक बड़े OTT प्लेटफार्म ने मेकर्स को 150 करोड़ का ऑफर दिया था। लेकिन यश चाहते थे कि ये फिल्म को 200 करोड़ में बेचे। इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि OTT डील रिलीज़ के बाद करनी चाहिए। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो पूरी कहानी ही पलट गई। ऑडियंस के बुरे रिव्यूज सेकलेक्शन पर असर डाला। इसकी वजह ये रही कि फिल्म की कमाई की रफ्तार तेजी से रुक गई।

150 करोड़ से 30 करोड़ पहुंची फिल्म

टॉक्सिक की रिलीज से पहले जो OTT डील 150 करोड़ की मिल रही थी वो 30 करोड़ तक पहुंच गई। यानी 120 करोड़ तगड़ा घाटा। ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि मेकर्स टॉक्सिक को OTT पर लाने से पहले फिल्म में बड़े बदलाव करेंगे जिससे OTT पर फिल्म को अच्छी कीमत पर बेचा जा सके।

टॉक्सिक की कहानी

टॉक्सिक की कहानी की बात करें तो ये आजादी के बाद गोवा के एक ऐसे गैंग्स्टर की है जो अपनी बहन के आदेशों पर चलता है। आगे कहानी उसके सामने उसका ही बेटा खड़ा कर देती है। कहानी के अंत साइकोलॉजिकल ड्रामा का रूप ले लेता है। ऑडियंस को फिल्म का स्क्रीनप्ले, एडिटिंग और कंटेंट पसंद नहीं आया। यही वजह है कि पहले दिन धमाका करने वाली ये फिल्म आगे चली नहीं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडयश की टॉक्सिक का इंग्लिश वर्जन थिएटर से हटाया गया, नहीं मिल रही थी ऑडियंस