टॉक्सिक की रिलीज से पहले यश ने फैंस से की खास रिक्वेस्ट, बोले- प्लीज इसके…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यश की फिल्म टॉक्सिक रिलीज हो रही है और रिलीज से पहले एक्टर ने सबसे एक खास रिक्वेस्ट की है। उनकी यह रिक्वेस्ट उनकी फिल्म टॉक्सिक से जुड़ी है।

yash movie toxic
यश की टॉक्सिक को लेकर स्पेशल रिक्वेस्ट

Toxic A Fairy Tail For Grown-ups : टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स बुधवार यानी 26 अगस्त को रिलीज हो रही है। यश की इस फिल्म की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तबसे इसको लेकर काफी बज बना हुआ है। यश ने अब फिल्म की रिलीज से पहले फैंस और सभी के लिए एक स्पेशल मैसेज किया है। यश ने मूवी को लेकर एक स्पेशल रिक्वेस्ट भी की है।

यश बोले टॉक्सिक एक फिल्म नहीं बल्कि दुनिया है

यश ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है, 'हमारे लिए सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि हमारी एक दुनिया है जिसे हमने फ्रेम बाय फ्रेम, सीन बाय सीन और च्वाइस बाय च्वाइस बना रहे हैं सालों से। हर टेक्नीशियन, आर्टिस्ट और क्रू इसे बनाने में जुड़ा है ताकि आपको एक अलग एक्सपीरियंस दें। एक ऐसा एक्सपीरियंस जो बड़े पर्दे के लिए बना है बतौर कम्यूनिटी।'

यश ने फिर लिखा, 'जो प्यार आप दे रहे हैं फिल्म को, जो एक्साइटमेंट है फिल्म को लेकर वो देखकर हमारा दिल भर गया है। थैंक्यू हमेशा हमारी जर्नी को सपोर्ट करने के लिए।'

यश ने की सबसे एक रिक्वेस्ट

आखिर में यश ने लिखा, ‘बस एक रिक्वेस्ट है आपसे, इसके एक्सपीरियंस को वैसा रहने दें जैसा है। थिएटर्स में मूवी के सीन रिकॉर्ड ना करें और ना उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। कोई स्पॉइलर्स ना दें दूसरों को। दूसरों को भी हम टॉक्सिक की दुनिया में वैसे ही आने दें जैसे आप आए हैं।’

इस पोस्ट को शेयर कर यश ने लिखा, ‘टॉक्सिक की दुनिया कल से आपकी है।’

लोगों के रिएक्शन

फैंस के इस पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने लिखा कि इसका अब इंतजार नहीं किया जा रहा। एक ने लिखा कि हम फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए एक्साइटेड हैं। एक ने लिखा कि फाइनली बॉस आपकी फिल्म आने वाली है। एक ने तो यह तक लिख दिया कि 2000 करोड़ लोडिंग। एक ने लिखा कि फाइनली अब इंतजार खत्म हो रहा है और टॉक्सिक देखने वाले हैं।

टॉक्सिक के बारे में जानें

टॉक्सिक के बारे में बता दें कि इसके जरिए एक्टर काफी समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। लास्ट वह केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आए थे जो 2022 में रिलीज हुई थी। अब टॉक्सिक में यश डबल रोल करते दिखने वाले हैं। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत लीड रोल में हैं। फिल्म 12000 स्क्रीन्स में रिलीज होने वाली है।

टॉक्सिक एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इसे केवेएन प्रोडक्शन्स और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह अब तक कि सबसे महंगी इंडियन फिल्म शूट हुई है कन्नड़ और इंग्लिश में।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडटॉक्सिक की रिलीज से पहले यश ने फैंस से की खास रिक्वेस्ट, बोले- प्लीज इसके…