यश अपने फैन के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं गए थे? बोले- अगर जाता तो फिर…
यश के एक फैन ने कई साल पहले अपनी लाइफ से नाखुश होकर आत्महत्या कर ली थी। उस फैन की आखिरी इच्छा थी कि उसके अंतिम संस्कार में यश शामिल हों, लेकिन एक्टर नहीं गए थे। अब यश ने इसकी वजह बताई है।

यश भले ही कन्नड़ स्टार हैं, लेकिन अब उनकी फैन फॉलोइंग पूरे भारत में हो गई है। यश के फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं। अब कुछ साल पहले यानी 2021 में यश के एक फैन ने आत्महत्या कर ली थी। अपने सुसाइड नोट में उसने अपनी लाइफ को एक फेलियर बताया था और लिखा था कि उनकी आखिरी इच्छा है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और यश उनके अंतिम संस्कार में आया। सिद्धारमैया तो उसमें शामिल हुए थे, लेकिन यश नहीं। अब यश से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने इसकी वजह बताई है।
यश ने बताई ना जाने की वजह
यश ने आप की अदालत में कहा, ‘मुझे लगा अगर मैं जाऊंगा तो बहुत लोगों को ये लग सकता है कि ऐसे करने से आ जाएगा। वो माइंडसेट गलत है। उसके मरने के बाद उसके अंतिम संस्कार में जाकर क्या मिलेगा? अगर मैं इसे बढ़ावा देता तो पता नहीं लोगों को क्या लगता। मुझे बुरा लगा, बहुत बुरा लगा, लेकिन मैं अगर वहां जाता तो आगे भी लोग ऐसा कर सकते थे।’
ऐसे फैंस से मिलना चाहेंगे यश
यश ने यह भी कहा कि वह उन फैंस से जरूर मिलना चाहेंगे जो लाइफ में कुछ पॉजिटिव कर रहे हैं
बता दें कि जब उस शख्स का निधन हुआ था तब यश ने एक्स(ट्विटर) पर लिखा था, हम एक्टर्स आपकी सीटियां सुनना चाहते हैं, आपकी तालियां सुनना चाहते हैं। आपका प्यार चाहते हैं। ये सब मैं आपसे उम्मीद नहीं करता हूं।
कब रिलीज हो रही है टॉक्सिक
खैर यश की फिल्म टॉक्सिक की बात करें तो यह फिल्म अब 26 अगस्त को रिलीज हो रही है। पहले यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी जब धुरंधर 2 रिलीज हुई थी। लेकिन तब मिडल ईस्ट में चल रही दिक्कतों के कारण मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया। इसके बाद कहा जा रहा था कि मूवी जून में रिलीज होगी, लेकिन फिर 26 अगस्त डेट ही इसके लिए फाइनल कर दी गई।
टॉक्सिक स्टार कास्ट
गीतू मोहनदास द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुकमणि वसंत लीड रोल में हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
इथा से टक्कर टली
पहले टॉक्सिक की श्रद्धा कपूर की फिल्म इथा से टक्कर होने वाली थी, लेकिन फिर इथा के मेकर्स ने रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है तो अब टॉक्सिक सोलो ही थिएटर पर उतरेगी 26 अगस्त को।


