रामायण में यश के रावण लुक से आर्या बब्बर नाखुश, बोले- कुछ नया नहीं, सैफ की आदिपुरुष परफॉर्मेंस को बताया शानदार

लाइव हिन्दुस्तान
share

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण आ रही है जिसमें यश ने रावण का किरदार निभाया है। अब आर्य बब्बर ने यश के रावण लुक पर अपना रिएक्शन दिया है।

saif ali khan and yash
रामायण में यश के रावण लुक से आर्या बब्बर नाखुश

यश फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। फिल्म में यश ने रावण का किरदार निभाया है। अब यश के लुक को लेकर एक्टर आर्य बब्बर ने अपना रिएक्शन दिया है। आर्य खुद शो महाबली में रावण का किरदार निभा चुके हैं। हालांकि र्य का मानना है कि यश का लुक कुछ खास या नया नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने आदिपुरुष में सैफ अली खान के रावण किरदार की तारीफ भी की है।

यश के रावण लुक पर क्या बोले आर्य

वैरायटी इंडिया से बात करते हुए आर्य बब्बर ने कहा, ‘सच बताऊं तो अभी काफी जल्दी होगा इस पर कमेंट करना। लेकिन मुझे लगता है कि उनके लुक में कुछ भी नया नहीं है, कॉस्ट्यूम्स को छोड़कर। उनकी दाढ़ी वैसी ही है जैसे केजीएफ में थी। मुझे नहीं लगा कि रामायण में कुछ नया दिख रहा है। हां मैंने टॉक्सिक में उनका नया लुक देखा। लेकिन रामायण में नहीं।’

उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि फिल्म रिलीज के बाद यश का अलग साइड दिखे। यश की परफॉर्मेंस को लेकर उनकी उम्मीद को लेकर आर्य ने कहा, मुझे सच में उम्मीद है कि उन्होंने जिस तरह से परफॉर्म किया है वो अच्छा होगा। शायद पूरी फिल्म में मुझे यश का एक अलग ही रूप देखने को मिले। फिलहाल तो यह काफी हद तक वैसा ही लग रहा है जैसा मैंने 'KGF' में देखा था।

इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए ये किरदार निभा रहे

आर्य ने कहा कि फिल्म का क्रिएटिव विजन इंडियन मार्केट से अलग है। वह बोले, ‘यश इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए इस किरदार को निभा रहे हैं ना कि भारतीय दर्शक के लिए और ये दिख रहा है कि मिस्टर तिवारी क्या कर रहे हैं।’

सैफ की आदिपुरुष परफॉर्मेंस की तारीफ की

आर्य ने फिर सैफ अली खान की तारीफ की आदिपुरुष में रावण का किरदार निभाने पर। वह बोले, ‘मुझे लगता है सैफ, रावण के तौर पर काफी अच्छे थे। एक एक्टर उतना ही अच्छा होता है जितनी डायरेक्टर की समझ बेहतर होती है। तो जो उन्होंने आदिपुरुष में किया वो वही किया जो डायरेक्टर उनसे करवाना चाहते थे। लेकिन सैफ खुद किरदार में एक अलग तरह की इन्टेन्सिटी लेकर आए।’

आर्य ने यह भी कहा कि सैफ को रावण किरदार के लिए ब्लेम नहीं करना चाहिए। वह बोले, उनकी परफॉर्मेंस, उनके लुक, सब डायरेक्टर का इंटरप्रिटेशन है। आप इसके लिए एक्टर को ब्लेम नहीं कर सकते।

कब रिलीज हो रही रामायण

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की बात करें तो इसमें यश के अलावा रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल समेत कई स्टार्स हैं। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडरामायण में यश के रावण लुक से आर्या बब्बर नाखुश, बोले- कुछ नया नहीं