रामायण की रिलीज से पहले यश ने खरीदी अलीबाग में प्रॉपर्टी, शाहरुख खान-विराट कोहली भी इस क्लब में शामिल

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रामायण फिल्म के स्टार यश अब शाहरुख खान, विराट कोहली की तरह अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदने वाले सेलेब में से एक बन गए हैं। यह प्रॉपर्टी उन्होंने पत्नी के साथ खरीदी है। 

रामायण की रिलीज से पहले यश ने खरीदी अलीबाग में प्रॉपर्टी, शाहरुख खान-विराट कोहली भी इस क्लब में शामिल

यश की 2 बड़ी फिल्मों की रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। उनकी 2 अपकमिंग फिल्में हैं टॉक्सिक और रामायण। रामायण तो यश की मोस्ट अवेटेड मूवी है क्योंकि इसमें वह रावण का किरदार निभाने वाले हैं। अब इस बीच खबर आई है कि यश ने पत्नी के साथ मिलकर अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदी है।

कितने करोड़ की है प्रॉपर्टी

बता दें कि अलीबाग, एक ऐसी जगह है जहां सेलेब्स अक्सर घूमने जाते रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रॉपर्टी की कीमत 24 करोड़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एग्रीकल्चर लैंड है। इसके लिए स्टैम्प ड्यूटी के लिए 1.44 करोड़ रुपये दिए हैं। वहीं 60 हजार रजिस्ट्रेशन फीस और 5200 हैंडलिंग चार्ज। यह प्रॉपर्टी 3750 स्क्वायर मीटर है। इस प्रॉपर्टी में रैसिडेन्शियन स्ट्रक्चर भी शामिल है और गांव कामत में ये लोकेटेड है।

यश के बेंगलुरु घर की कीमत

बता दें कि यश का वैसे घर बेंगलुरु में हैं और मैजिक ब्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रॉपर्टी की कीमत 6-8 करोड़ है। इसके अलावा दोनों का कर्नाटक में एक फार्महाउस भी है।

इन सेलेब्स की भी है अलीबाग में प्रॉपर्टी

वैसे यश से पहले शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, अमिताभ बच्चन, कार्तिक आर्यन, कृति सेनन समेत कई स्टार्स के अलीबाग में प्रॉपर्टी है।

यश की फिल्म रामायण भारत की सबसे महंगी फिल्म

यश की फिल्म रामायण की बात करें तो इसे नितेश तिवारी डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर-राम का, साई पल्लवी-सीता का, सनी देओल-हनुमान का, रवि दुबे-लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। वहीं मूवी को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। वैसे यश भी इस मूवी को को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म है। रामायण दोनों पार्ट को मिलाकर 4000 करोड़ में बन रही है। रामायण का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर।

टॉक्सिक की रिलीज डेट नहीं आई सामने

वहीं फिल्म टॉक्सिक की बात करें तो यह फिल्म पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर मिडल ईस्ट में चल रही दिक्कतों के कारण मेकर्स ने इस मूवी को 4 जून को रिलीज करने का प्लान किया, लेकिन फिर खबर आई कि फिल्म को दोबारा पोस्टपोन कर दिया है। अभी मूवी की नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

टॉक्सिक में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयंतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुकमणि वसंत भी हैं। इस फिल्म को गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रही हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।