यश को धुरंधर 2 का डर नहीं बल्कि रिलीज का इंतजार, किसी और वजह से टली टॉक्सिक: सोर्स

Mar 10, 2026 10:17 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

टॉक्सिक की डेट पोस्टपोन होने के बाद सोशल मीडिया पर फैन वॉर चल रहा है। कई लोग लिख रहे हैं कि यश ने डर की वजह से फिल्म आगे बढ़ा दी। हालांकि सोर्स का कहना है कि यश धुरंधर 2 देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

यश को धुरंधर 2 का डर नहीं बल्कि रिलीज का इंतजार, किसी और वजह से टली टॉक्सिक: सोर्स

धुरंधर 2 और टॉक्सिक का क्लैश टल चुका है। इस पर कई तरह की थ्योरीज चल रही हैं। धुरंधर फैंस का कहना है कि टॉक्सिक मेकर्स ने डरकर ऐसा फैसला लिया वहीं टॉक्सिक टीम का कहना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे वॉर की वजह से ऐसा फैसला लेना पड़ा। अब एक रिपोर्ट में सामने आया है कि यश को धुरंधर 2 का कोई डर नहीं है बल्कि वह खुद धुरंधर 2 का इंतजार कर रहे हैं।

बाहरी लोगों ने फैलाई राइवलरी की बातें

धुरंधर 2 और टॉक्सिक दोनों ही फिल्में 19 मार्च को रिलीज होने वाली थीं। रीसेंटली टॉक्सिक मेकर्स ने फैसला लिया कि यश स्टारर टॉक्सिक अब 4 जून को रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर दोनों पक्ष के फैन्स के बीच वॉर चलता रहता है। इस बीच बॉलीवुड हंगामा में यश की तरफ से धुरंधर 2 को लेकर बयान आया है। सोर्स का कहना है, 'यश को धुरंधर पसंद आई थी और वह पार्ट 2 का इंतजार कर रहे हैं। सारी राइवलरी, डर, प्रतिस्पर्धा बाहरी लोगों ने फैलाया है जो दोनों फिल्मों की कथित प्रतिस्पर्धा से फायदा उठाना चाहते हैं।'

धुरंधर 2 का नहीं था डर

सोर्स ने आगे बताया, 'अब टॉक्सिक आगे बढ़ गई है, ये धुरंधर 2 से प्रतिस्पर्धा का डर नहीं था। गल्फ और यूएई में जो वॉर सिचुएशन है उसका डर था, जो कि धुरंधर को जरा भी नहीं है।' बता दें कि बीते 5 मार्च को टॉक्सिक मेकर्स ने टॉक्सिक पोस्टपोन करने का अनाउंसमेंट किया था। उन्होंने नोट शेयर किया था, 'एक साल की कड़ी मेहनत के बाद हम 19 मार्च को टॉक्सिक आप सभी के सामने लाने के लिए एक्साइटेड थे। अभी की अनिश्चितता को देखते हुए, खासकर मिडिल ईस्ट ने ऐसी सिचुएशन क्रिएट कर दी है कि हमारा ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा। हमने कठिन लेकिन बहुत सावधानी से सोचकर ये फैसला लिया है कि अपनी रिलीज डेट रीशेड्यूल करेंगे।'

धुरंधर 2 की तगड़ी डिमांड

वहीं धुरंधर 2 अपनी तय रिलीज डेट पर ही थिएटर्स में आएगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है और धड़ाधड़ अडवांस बुकिंग हो रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने भारत में 9 मार्च तक 20.32 करोड़ रुपये की अडवांस बुकिंग कर ली है। यह ग्रॉस कलेक्शन है और इसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं। टिकट की बात करें तो मुंबई आइनॉक्स में रिक्लाइनर का टिकट 2900 रुपये का है। वहीं सिंगल स्क्रीन में सबसे सस्ता टिकट चेन्नई के एजीएस सिनेमाहॉल का बताया जा रहा है। इसकी कीमत 59 रुपये है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।