टॉक्सिक की OTT डील करेगी हैरान, 150 करोड़ की डील का था ऑफर, अब मिल रहे हैं सिर्फ इतने करोड़
यश की फिल्म टॉक्सिक की OTT डील के बारे में सुनकर आपको हैरानी होने वाली है। रिलीज से पहले ये फिल्म 150 करोड़ में खरीदी जा रही थी, लेकिन अब इसे 30 करोड़ का ऑफर मिल रहा है।

यश की फिल्म टॉक्सिक से ऑडियंस को काफी उम्मीदें थी, लेकिन रिलीज के करीब डेढ़ हफ्ते बाद इसे साल की सबसे बड़ी डिजास्टर बताया जाने लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 600 से 700 करोड़ के बजट में बनी थी और अब तक कुल 239 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक ये फिल्म 250 करोड़ पर सिमट सकती है। ऐसे में उम्मीदें थीं कि टॉक्सिक सेटेलाइट और डिजिटल राइट्स से मेकर्स बजट की वसूली कर लेंगे। लेकिन रिलीज के बाद OTT प्लेटफार्म और सेटेलाइट की कीमत पलट गई है। रिलीज से पहले मेकर्स के पास 150 करोड़ की OTT डील थी और अब ये ऑफर 30 करोड़ पर सिमट गया है।
टॉक्सिक की OTT डील 150 करोड़ से 30 करोड़ पर पहुंची
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक की टीम के पास एक लीडिंग OTT प्लेटफार्म की तरफ से 150 करोड़ की डील का ऑफर था, लेकिन मेकर्स ने 200 करोड़ की मांग की थी। फिल्म के हीरो यश को अपनी फिल्म टॉक्सिक पर भरोसा था कि वो ब्लॉकबस्टर साबित होगी और थिएटर में धमाकेरदार बिजनेस करेगी, इससे वो अपना OTT प्राइस बढ़ा कर 200 करोड़ से ज्यादा करने के बारे में सोच रहे थे। लेकिन बाजी पलट गई। टॉक्सिक की रिलीज के बाद जो नतीजे सामने आए वो बिल्कुल अलग थे। अब डिजिटल प्लेटफार्म के लोग टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस की स्थिति को समझ गए हैं। OTT की तरफ से पहले इस फिल्म को 150 करोड़ की डील दी गई थी। अब फिल्म को 30 करोड़ के ऑफर मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा ऑफर जी 5 की तरफ से दिया गया है।
OTT पर टॉक्सिक का एडिट किया हुआ वर्जन हो सकता है रिलीज
दूसरी तरफ एडल्ट सीन की वजह से इस फिल्म को सेटेलाइट पर ना के बराबर कमाई की उम्मीद है। पोर्टल की रिपोर्ट में आगे ये कहा जा रहा है कि टॉक्सिक के मेकर्स फिल्म में एडिट करने का विचार कर रहे हैं। इस फिल्म के नए वर्जन को डिजिटल प्लेटफार्म बेचकर ज्यादा रकम की मांग की जाएगी। फिलहाल फिल्म के मेकर्स कम से कम नुकसान होने का प्लान कर रहे हैं। तो ऐसा हो सकता है कि जो फिल्म OTT पर रिलीज की जाएगी वो टॉक्सिक का एडिट किया हुआ वर्जन हो सकता है। (हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।)
टॉक्सिक की कमाई
बता दें, 26 अगस्त को रिलीज हुई टॉक्सिक ने अपने पहले दिन 101 करोड़ की नेट कमाई की थी। इस ओपनिंग से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऑडियंस को KGF 2 के बाद यश को स्क्रीन पर देखने का कितना बेसब्री से इंतजार था। लेकिन फैंस और क्रिटिक्स के रिव्यू ने इस फिल्म को एक्टर की सबसे खराब फिल्म बताया।


