Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडYami Gautam Joins Husband Aditya Dhar Dhurandhar 2 with ranveer singh sanjay dutt r madhavan Wraps Up Shoot
Dhurandhar 2: हो गया कन्फर्म! धुरंधर-2 का पार्ट हैं यामी गौतम, जानिए क्या होगा उनका रोल

Dhurandhar 2: हो गया कन्फर्म! धुरंधर-2 का पार्ट हैं यामी गौतम, जानिए क्या होगा उनका रोल

संक्षेप:

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद अब ‘धुरंधर 2’ आने वाली है। ये फिल्म मार्च में आएगी और इसमें यामी गौतम का कैमियो होगा। जी हां, ये बात अब कन्फर्म हो गई है।

Feb 06, 2026 02:26 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम के फिल्म में कास्ट होने की खबर पक्की हो गई है। आइए आपको बताते हैं कि उनका फिल्म में रोल कैसा होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यामी गौतम का रोल

फिल्म में यामी का सिर्फ कैमियो होगा, लेकिन कहानी को आगे बढ़ाने में उनका रोल बड़ा अहम होगा। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यामी ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। सूत्रों का कहना है कि 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'आर्टिकल 370' में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं यामी इस फिल्म में एक्शन मोड में दिखाई देंगी।

ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों, तोड़ा पार्ट 1 का ये रिकॉर्ड

क्यों खास है यामी का यह रोल?

फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यामी का किरदार फिल्म के नैरेटिव (कहान) को एक नई दिशा देगा। हालांकि, यह एक छोटा रोल है, लेकिन इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि दर्शक हैरान रह जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि 'उरी' (2019) के करीब 7 साल बाद आदित्य धर और यामी गौतम फिर से साथ में प्रोजेक्ट कर रहे हैं।

फिल्म 'धुरंधर 2' के बारे में

स्टार कास्ट: फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में होंगे। उनके अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे।

रिलीज डेट: 'धुरंधर 2' 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

पिछला रिकॉर्ड: ‘धुरंधर’2025 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में ₹1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।