जानिए यामी गौतम की ऑनस्क्रीन मां एक्ट्रेस राजोशी बरुआ के बारे में, फिल्मी परिवार से कनेक्शन

Jan 14, 2026 06:02 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यामी गौतम की फिल्म हक एक्ट्रेस की मां का किरदार निभाने वाली राजोशी बरुआ को जानते हैं आप? रेडियो जॉकी के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाली राजोशी ने अपनी मां की विरासत को ऐसे आगे बढ़ाया।

जानिए यामी गौतम की ऑनस्क्रीन मां एक्ट्रेस राजोशी बरुआ के बारे में, फिल्मी परिवार से कनेक्शन

यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म हक को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। फिल्म हक शाह बानो केस से प्रेरित है। इस फिल्म में एक्ट्रेस यामी ने शाजिया बानो का किरदार निभाया है। लेकिन क्या आपने फिल्म के सपोर्टिंग किरदारों पर ध्यान दिया? इस फिल्म में में अपने शानदार काम के लिए सपोर्टिंग एक्टर्स भी तारीफें बटोर रहे हैं। हक में यामी के किरदार शाजिया बानो की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस राजोशी भी अपने छोटे रोल के लिए पसंद की जा रही है। आप जानते हैं राजोशी कौन हैं?

जानिए कौन हैं राजोशी

राजोशी को उनके करीबी पीलू नाम से जानते हैं। एक्ट्रेस ने कई टीवी शोज में लीड एक्टर्स की मां का किरदार निभाया है। राजोशी ने सुहानी से एक लड़की, इमली, गुड़ से मीठा इश्क जैसे सीरियल में काम किया और फिर OTT पर अपनी दूसरी पारी भी खेली। लेकिन असल में राजोशी एक्टर के साथ एक गायिका हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेडिओ जॉकी के तौर पर की थी। राजोशी की मां बंगाल सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस थीं।


एक्टर आशीष विद्यार्थी से की थी शादी

राजोशी को बचपन से ही कला के क्षेत्र से जुड़ने का मौका मिला। उनकी मां शकुंतला बरुआ बंगाली सिनेमा में बड़ी एक्ट्रेस थीं। घर में कला, संगीत का माहौल था। बचपन में ही राजोशी में संगीत के गुण सीख लिए थे। बड़ी हुईं तो कोलकाता के टाइम्स FM में बतौर रेडियो जॉकी काम किया। राजोशी ने आगे चल कर एक्टर आशीष विद्यार्थी से शादी की जिससे उन्हें एक बेटा अर्थ भी है। हालांकि, 22 साल बाद दोनों अगल हो गए और तलाक ले लिया।

haq rajoshi barua


OTT पर एक्ट्रेस ने बनाई पहचान
राजोशी ने अपनी निजी जिंदगी में आए तूफान को सहजता से लिया। शांति से स्थति को संभाला और फिर OTT शोज, सीरीज में अपनी दूसरी पारी खेली। मंडला मर्डर्स में उनके काम को सराहा गया। इस सीरीज में उन्होंने कालिंदी शास्त्री का किरदार निभाया था। इसके अलावा गिल्टी माइंडस, सरजमीन में उन्हें देखा गया है। राजोशी ने नुसरत भरुचा की फिल्म अकेली से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस, नुसरत की मां के किरदार में नजर आई थीं। हाल में आई फिल्म हक में राजोशी के छोटे किरदार को पसंद किया जा रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडyami gautam haq onscreen mother rajoshi barua details read here
;;;