Haq: ‘हक’ की आईएमडीबी रेटिंग कितनी है, बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई थी या हिट?

Jan 13, 2026 04:27 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Haq IMDb Rating: नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘हक’ की खूब तारीफ हो रही है। सिर्फ आम लोग ही नहीं, सेलेब्स भी इस फिल्म के लिए पोस्ट शेयर कर इसकी तारीफ कर रहे हैं। 

Haq: ‘हक’ की आईएमडीबी रेटिंग कितनी है, बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई थी या हिट?

यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हुई है। जब ये ‘हक’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई है तब से ये फिल्म ट्रेंड कर रही है। पहले आलिया भट्ट ने, फिर करण जौहर ने और अब सामंथा रूथ प्रभु ने इस फिल्म की तारीफ की है। लेकिन सवाल यह उठता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी या फ्लॉप? आइए बताते हैं।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

फिल्म पांच हफ्ते तक सिनेमाघरों में लगी हुई थी। इस फिल्म ने पांच हफ्तों में भारतीय बॉक्स ऑफिस से 19.86 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड की बात करें तो इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 29 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

वीककलेक्शन
पहला हफ्ता14 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता4.4 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता1.26 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता0.19 करोड़ रुपये
पांचवां हफ्ता0.01 करोड़ रुपये
कुल19.86 करोड़ रुपये

फ्लॉप हुई थी या हिट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये था और इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 29 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसका मतलब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

आईएमडीबी पर ‘हक’ को 11 हजार लोगों ने वोट दिया है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 10 में से 8 है।

फिल्म के बारे में क्या बोले करण और आलिया?

करण जौहर ने लिखा, “हक... शाजिया बानो की कहानी और उनकी जीत ने मुझे रुला दिया... मैं आखिर में कुछ बोल नहीं पाया और बस जोर-जोर से तालियां बजा रहा था। मुझे इस बात का दुख है कि मैं इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाया।” आलिया भट्ट ने लिखा, “क्वीन यामी, जैसा कि मैंने फोन पर भी कहा था, मैं आपकी फैन हूं और आपके सभी कामों का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।” सामंथा रूथ प्रभु ने लिखा, “फिल्म के खत्म होते ही मुझे ये लिखना जरूरी था क्योंकि मुझे डर था कि कहीं मैं भूल न जाऊं कि मैंने क्या फील किया। ऐसी कहानियां बहुत कम देखने को मिलती हैं।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;