'सिंपल के साथ लव जिहाद हो गया'… यादव जी की लव स्टोरी पर क्यों मचा बवंडर, जानें क्या है कहानी
यूपी में एक मूवी के टाइटल पर जबरदस्त हंगामा चल रहा है। फिल्म का नाम है यादव जी की लव स्टोरी। भड़के लोगों ने प्रोड्यूसर, डायरेक्टर सहित 4 लोगों के खिलाफ केस कर दिया है। यहां जानें पूरा मामला क्या है।

घूसखोर पंडत के बाद अब एक और फिल्म अपने टाइटल की वजह से कॉन्ट्रोवर्सी में है। इस मूवी का नाम है यादव जी की लवस्टोरी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस मूवी के टाइटल और ट्रेलर पर खूब बवाल हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ लिख रहे हैं और सड़कों पर भी प्रदर्शन हो रहा है। इतना ही नहीं फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संभल से लेकर फिरोजाबाद तक यादव समाज के लोग विरोध कर रहे हैं। क्या है इस फिल्म के बवाल की वजह, यहां जानिए।
ट्रेलर में क्या दिखाया गया
ट्रेलर में एक लव स्टोरी दिखाई गई है। सिंपल यादव नाम की लड़की को एक मुस्लिम लड़के से प्यार हो जाता है। लड़के का नाम है वसीम खान। लड़की के घरवाले उसकी शादी अभिमन्यु यादव से करवाना चाहते हैं। घरवालों को सिंपल की प्रेम कहानी पता चलती है तो विरोध होता है। ट्रेलर में एक डायलॉग है, हमारी सिंपल के साथ लव जिहाद हो गया है। फिल्म में सिंपल यादव का रोल प्रगति तिवारी ने निभाया है, वसीम खान के रोल में हैं विशाल मोहन। डायरेक्टर अंकित भड़ाना हैं और प्रोड्यूसर का नाम है संदीप तोमर।
ट्रेलर पर लोगों के नेगेटिव कमेंट्स
यूट्यूब पर इसका ट्रेलर पड़ा है और इस पर लोगों ने काफी नेगेटिव कमेट्स लिखे हैं। लोग लिख रहे हैं कि फिल्म का नाम पंडिताइन की लव स्टोरी होना चाहिए। एक कमेंट है, ये मूवी नहीं चलने देंगे इस में यादव लड़की को गलत दिखाया गया है। एक और कमेंट है, ये मूवी रिलीज नहीं होना चाहिए। एक कमेंट है, अगर ये फिल्म रिलीज हो गई तो यादव भाई चूड़ी पहन लेना। एक और ने लिखा है, मूवी का नाम नहीं बदला तो केस करेंगे सब जेल जाओगे। एक कमेंट है, सभी यादव एक जुट और मिलकर मूवी पर आपत्ति जताएं और केस दर्ज कराएं। कुछ लोग ट्रेलर को भी यूट्यूब पर रिपोर्ट कर रहे हैं।
मृदुल की बहन हैं प्रगति
फिल्म की एक्ट्रेस प्रगति तिवारी बिग बॉस 19 कंटेस्टेट मृदुल तिवारी की बहन हैं। मृदुल सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं कि उनकी बहन को बहुत गालियों वाले गंदे मैसेज आ रहे हैं साथ ही जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। मृदुल का कहना है कि उनकी बहन ने बतौर एक्ट्रेस ही काम किया है। टाइटल के लिए वह जिम्मेदार नहीं है। लोगों को अपनी आपत्ति सही जगह पर दर्ज करवानी चाहिए। किसी लड़की को गाली देना या जान लेने की धमकी देना स्वीकार्य नहीं है। प्रगति ने 19 फरवरी को वीडियो डालकर सफाई दी है कि फिल्म देखे बिना लोगों को जज करना चाहिए। मूवी में किसी समाज की बहन-बेटी को गलत नहीं दिखाया गया है।
देखें क्या बोलीं प्रगति
क्यों हो रहा है फिल्म का विरोध
यादव समाज और कई संगठनों ने इस फिल्म में जाति विशेष को टारगेट करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म के टाइटल में 'यादव जी' शब्द का इस्तेमाल सिर्फ एक समुदाय को नीचा दिखाने और व्यावसायिक लाभ के लिए किया गया है।
लव जिहाद ऐंगल
फिल्म में हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के के प्रेम प्रसंग को लेकर हिंदू संगठनों और समाज के लोगों ने इसे 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने वाली फिल्म बताया है।
इतिहास और सम्मान से खिलवाड़
संभल में दर्ज कराई गई FIR में कहा गया है कि फिल्म यादव समाज के गौरवशाली इतिहास और उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने उठाए सख्त कदम
बुधवार को संभल के बहजोई कलेक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया और डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही फिल्म ना चलने देने की चेतावनी दी। वहीं अरविंद यादव की तहरीर पर फिल्म के डायरेक्टर अंकित भड़ाना प्रोड्यूसर संदीप तोमर, हिरोइन प्रगति तिवारी और हीरो विशाल मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिरोजाबाद और संभल में कई जगह फिल्म के पोस्टर जलाए गए हैं और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।
फिल्म की रिलीज डेट
फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में लगने वाली थी। बुक माय शो पर मूवी रजिस्टर्ड है। इसका जॉनर ड्रामा, रोमांटिक थ्रिलर है। 1.5K+ लोग ये फिल्म देखने में इंट्रेस्टेड हैं। हालांकि विवाद के बाद यह फिल्म इसी टाइटल के साथ रिलीज हो पाएगी या नहीं, अभी इस पर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


