सिर्फ धोनी, सचिन नहीं, इन क्रिकेटर्स की लाइफ पर भी बन चुकी है फिल्म, 8.2 एक की IMDb रेटिंग

Mar 08, 2026 10:03 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Cricket Biopics: अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं तो हम आपको बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन क्रिकेट बायोपिक्स के बारे में बता रहे हैं। अगर आपने ये फिल्में अभी तक नहीं देखी हैं तो तुरंत देख डालें। 

सिर्फ धोनी, सचिन नहीं, इन क्रिकेटर्स की लाइफ पर भी बन चुकी है फिल्म, 8.2 एक की IMDb रेटिंग

भारत में क्रिकेट सबसे पसंद किया जाने वाला खेल है। आज यानी 8 मार्च का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत खास है। आज टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट के इस क्रेज के बीच हम आपको बॉलीवुड में क्रिकेटर्स के लाइफ पर बनीं कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। अगर अभी तक आपने ये फिल्में नहीं देखी हैं तो तुरंत देख डालें। इन फिल्मों के नाम के साथ-साथ हम आपको इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग भी बता रहे हैं।

एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान रह चुके एम एस धोनी के जीवन पर साल 2016 में फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

83: 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बनी ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने उस टीम के कप्तान कपिल देव का किरदार निभाया था। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। दीपिका पादुकोण इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर थीं।

सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स: साल 2017 में सचिन तेंदुलकर के जीवन पर आधारित सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स फिल्म रिलीज हुई थी। ये एक डॉक्यूमेंट्री स्पोर्ट्स फिल्म थी जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है। फिल्म को जेम्स एर्स्किन ने डायरेक्ट किया था।

कौन प्रवीण तांबे?: यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर प्रवीण तांबे के जीवन पर आधारित है। फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर आई थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। फिल्म में श्रेयस तलपड़े लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को जयप्रद देसाई ने डायरेक्ट किया था।

अजहर: साल 2016 में रिलीज हुई ये फिल्म भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित फिल्म है। साल 2000 में उन्होंने अपने 99वें टेस्ट मैच में शतक बनाया, लेकिन जल्द ही उन पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगा था। फिल्म में इन आरोपों के बारे में भी बात की गई है। इस फिल्म में इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.7 है। इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

शाबाश मिठु: शाबाश मिठु भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तान रह चुकीं क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर आधारित फिल्म है। फिल्म में तापसी पन्नु लीड रोल में नजर आई थीं। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.6 है। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।