Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडwill ranveer singh starrer dhurandhar 2 have fa9la like song here is what Flipperachi replied
धुरंधर 2 में भी होगा फ्लिपेराची का Fa9la जैसा गाना? सिंगर बोले- मैं सरप्राइज रखने वाला था लेकिन…

धुरंधर 2 में भी होगा फ्लिपेराची का Fa9la जैसा गाना? सिंगर बोले- मैं सरप्राइज रखने वाला था लेकिन…

संक्षेप:

धुरंधर का गाना याखी दूस-दूस इंदी खोश फस्ला... अब तक ज्यादातर भारत के म्यूजिक लवर्स गाना सीख चुके हैं। अब सवाल ये है कि क्या पार्ट 2 में भी ऐसा ही कोई गाना होगा? सिंगर फ्लिपेराची ने हिंट कर दिया है।

Jan 07, 2026 09:27 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

धुरंधर के सारे गाने इस साल चार्ट बस्टर पर टॉप ट्रेंड करते रहे लेकिन एक गाने ने खासतौर पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। यह गाना भले ही भारत के लोगों को समझ में ना आया हो, पर खूब रील्स बनीं। हम बात कर रहे हैं फ्लिपेराची के गाने फस्ला (Fa9la) की। अब तक ज्यादातर सिनेमालवर्स धुरंधर देख चुके हैं और पार्ट 2 का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि धुरंधर के दूसरे पार्ट में भी मेकर्स ने कोई ऐसा धमाकेदार गाना जरूर रखा होगा। अब सिंगर फ्लिपेराची ने इसका जवाब दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या धुरंधर 2 में होगी फ्लिपेराची वाइब?

फ्लिपेराची इंडिया टुडे से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो ये बहुत क्रेजी है। हर दिन मेरा डीएम फटने लगता है। इतने लोग मुझे गाने के लिए टैग कर रहे हैं कि मैं संभाल नहीं पा रहा हूं। लोग इसको एंजॉय कर रहे हैं बहुत क्रेजी टाइम है।' फ्लिपेराची से पूछा गया कि क्या धुरंधर 2 में उनका कोई गाना दिखेगा? इस पर उनका जवाब था, 'कुछ हो सकता है, मैं इसे सरप्राइज रखने वाला था लेकिन मुझे लगता है कि कुछ है। मैं इस बारे में सबकुछ नहीं बताना चाहता लेकिन हां, कुछ जरूर हो सकता है।'

अक्षय खन्ना को पसंद करते हैं फ्लिपेराची

फ्लिपेराची का असली नाम हुस्साम असीम है। वह बहरीन के सिंगर हैं। वहां बैन के चलते वह धुरंधर नहीं देख पाए थे लेकिन एक इंटरव्यू में बताया था कि अक्षय खन्ना को बहुत पसंद करते हैं। इसी इंटरव्यू में फ्लिपेराची ने कहा था कि भारत के लोगों को नहीं पता है कि वे क्या गा रहे हैं लेकिन इतना प्यार देखकर बहुत खुश हैं।

ये भी पढ़ें:Dhurandhar Fa9la: यहां है रहमान डकैत वाले गाने के हिंदी लिरिक्स, अब गाइए

अक्षय ने अपने मन से किए थे स्टेप्स

धुरंधर में फ्लिपेराची के गाने से जुड़े कई इंट्रेस्टिंग किस्से वायरल हो चुके हैं। जैसे डोंगा का रोल प्ले करने वाले नवीन कौशिक ने बताया था कि अक्षय कुमार पूरी फिल्म में सीरियस रहे किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह इस सीन में डांस करेंगे। यह डांस अचानक ही शुरू हुआ इसके बाद सारे लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव

काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग

B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग


और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।