तो पहले दूसरे देशों में रिलीज होगी रामायण? बजट निकालने के लिए मेकर्स ने लगाई यह तरकीब!
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म का पहला टीजर भारत से पहले विदेश में रिलीज किया गया था। आगे भी संभावना है कि मेकर्स ऐसी रणनीति अपनाएं।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' का टीजर पिछले गुरुवार को रिलीज किया गया। इसने यह साफ कर दिया कि यह कोई साधारण फिल्म नहीं होगी। करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही यह महागाथा 2 पार्ट में रिलीज की जाएगी। यह ना केवल इमोशनली बल्कि सिनेमा और पैसों के हिसाब से भी एक बड़ा दांव है। मार्केटिंग से लेकर प्रमोशन और रिलीज तक मेकर्स हर कदम फूंक-फूंककर बढ़ा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लिए मेकर्स की स्ट्रैटजी 'ग्लोबल फर्स्ट, देसी लेटर' है। यानि मेकर्स का प्लान इस फिल्म को पहले विदेशी ऑडियंस को परोसना और फिर भारत में लाना है।
भारत से पहले विदेश में रिलीज किया गया टीजर
भारी-भरकम बजट वाली इस फिल्म के जरिए मेकर्स का एक अहम टारगेट पैसे रिकवर करना भी रहेगा। अभी तक हर कदम पर यही रणनीति देखने को मिली है। भारतीय दर्शकों तक पहुंचाने से पहले, इसके टीजर को लॉस एंजिल्स में मीडिया और दर्शकों के एक ग्रुप को दिखाया गया। इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई और इसे एक रेयर थिएट्रिकल एक्सपीरियंस बताया जाने लगा। जब तक टीजर भारत में रिलीज हुआ, तब तक यह बॉर्डर पार वायरल हो चुका था। यह एक अच्छी तरह सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था।
कास्ट-क्रू में भी रखा ग्लोबल ऑडियंस का ध्यान
फिल्म की कास्टिंग और प्रोडक्शन में भी ग्लोबल मार्केट का पूरा ध्यान रखा गया है। एकेडमी अवॉर्ड जीत चुकी मशहूर ग्लोबल VFX कंपनी DNEG का इस प्रोजेक्ट से जुड़ना इसे एक इंटरनेशनल लेवल का विजुअल ट्रीट बनाता है। इतने बड़े बजट की फिल्म केवल एक राज्य, देश या बाजार पर निर्भर नहीं रह सकती, इसलिए इसकी इकोनॉमिक्स दुनिया भर की ऑडियंस को इनवॉल्व करती है। टीजर में कहानी के बारे में जानकारी देने के बजाय सीन्स की ग्रैंडनेस पर जोर दिया गया है, जो राम के ठहराव और रावण की पावर को बखूबी दिखाता है।
क्या भारतीयों को बाद में देखने मिलेगी रामायण?
स्कॉलर ए.के. रामानुजन के फेमस निबंध 'थ्री हंड्रेड रामायणास' से समझा जा सकता है कि रामायण कभी केवल भारत तक सीमित नहीं रही। कर्तव्य, वनवास, वफादारी और प्रेम जैसे इसके आयाम हर तरह की जनता को प्रभावित करते हैं। अब इसमें देखने वाली बात यह है कि क्या फिल्म की रिलीज के मामले में भी मेकर्स पहले 'ग्लोबल फर्स्ट, देसी लेटर' वाली रणनीति फॉलो करेंगे? अगर ऐसा होता है तो भारतीयों को यह फिल्म विदेशियों के बाद देखने को मिलेगी। माना जा रहा है कि भारत में अगर फिल्म ट्रोल हुई तो विदेशों में भी शायद ना चले, ऐसे में पहले इसे विदेशी ऑडियंस के लिए तैयार किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


