क्या रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का प्रभास की ‘आदिपुरुष’ जैसा होगा हाल?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रणबीर कपूर की रामायण का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं। रामायण इस साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। पर क्या रामायण का हाल भी साल 2023 में रिलीज हुई आदिपुरुष जैसा होगा?

Adipurush and Ramayana
आदिपुरुष और रामायण

राम और रावण की कहानी कई बार पर्दे पर आई है। इस कहानी में सबसे ऐतिहासिक मानी जाती है रामानंद सागर की रामायण। रामानंद सागर ने अपने सीरियल रामायण से एक ऐसा बेंचमार्क सेट कर दिया कि आजतक कोई इसको छू भी नहीं पाया है। रामानंद सागर की रामायण के बाद कई बार छोटे पर्दे और बड़े पर्दे पर राम और रावण की कहानी दिखाई गई। इन कहानियों में बड़े बजट की फिल्म थी आदिपुरुष। लेकिन आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस पर जैसा हाल हुआ, उससे साबित हुआ कि फिल्म का बजट बड़ा होने से कुछ नहीं होता है।

क्या आदिपुरुष जैसा होगा रामायण का हाल?

अब रणबीर कपूर की रामायण की चर्चा तेज है। इस फिल्म का बजट काफी बड़ा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगा, ये बात देखना काफी दिलचस्प होगा। ट्रेलर रिलीज होने के बाद कई लोग फिल्म को सुपरहिट बता रहे हैं। वहीं, कई लोग कह रहे हैं कि इस फिल्म का हाल भी आदिपुरुष जैसा होगा।

आदिपुरुष जैसा होगा रामायण का हाल

आदिपुरुष के साथ क्या हुआ था?

क्या रामायण का हाल आदिपुरुष जैसा होगा? इस बारे में बात करने से पहले ये समझ लेते हैं कि कैसे आदिपुरुष एक खराब फिल्म का उदाहरण बन गई। आदिपुरुष का जब ऐलान हुआ था, फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन जब फिल्म का ट्रेलर सामने आया, लोगों ने कहा कि फिल्म फ्लॉप होगी। हुआ भी कुछ ऐसा ही है।

कितना था आदिपुरुष का बजट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदिपुरुष का बजट 500 से 700 करोड़ था। जब किसी फिल्म का बजट बड़ा होता है तो लोगों को उम्मीद होती है कि फिल्म में उन्हें बेस्ट क्वालिटी के विजुअलर इफेक्ट्स मिलेंगे, लेकिन आदिपुरुष के साथ ठीक उल्टा हुआ। फिल्म का ट्रेलर जैसे ही रिलीज हुआ, लोगों को फिल्म में इस्तेमाल हुए वीएफएक्स ने काफी निराश किया।

VFX का उड़ा था मजाक

आदिपुरुष की जमकर हुई थी आलोचना

फिल्म अपने विजुअल इफेक्ट्स से जमकर ट्रोल हुई। फिल्म में गैर-जरूरी क्रिएचर्स जैसे कि अजीब से चमगादड़ और ड्रैगन्स का इस्तेमाल किया गया। इस बात पर फिल्म की बहुत ट्रोलिंग हुईं। इसके अलावा फिल्म में किरदारों की कॉस्ट्यूम्स का भी मजाक उड़ाया गया। फिल्म में जिस तरह से डायलोग्स लिखे गए थे, उस वजह से तो फिल्म विवादों में भी आ गई थी। फिल्ममेकर्स का इरादा फिल्म को जन-जन तक पहुंचा था। इसलिए फिल्म की भाषा काफी सिंपल रखने की कोशिश की गई थी, लेकिन फिल्म जब रिलीज हुई तो लोगों ने कहा कि फिल्म ने किरदारों ने सड़क छाप छपरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

जिन किरदारों के बारे में लोग बचपन से पढ़ते और देखते आ रहे हैं, उन किरदारों को उस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते देख लोगों को काफी ठेस पहुंची। यही वजह थी कि फिल्म को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और आदिपुरुष एक फ्लॉप साबित हुई।

आदिपुरुष की कास्ट और डायरेक्टर

आदिपुरुष को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में प्रभास (राघव), कृति सेनन (जानकी), सैफ अली खान (लंकेश) देवदत्त नागे (बजरंग), तेजस्विनी पंडित (शूर्पणखा) और सोनल चौहान (मंदोदरी) जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को मनोज मुंतशिर और ओम राउत ने लिखा था। बता दें, मनोज मुंतशिर आदिपुरुष को अपनी सबसे बड़ी गलती मानते हैं।

आदिपुरुष की कास्ट और डायरेक्टर

आदिपुरुष से बेहतर है रामायण का ट्रेलर

अब एक बार फिर एक बड़े बजट की रामायण पर्दे पर आने जा रही है। अब हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी है कि ये फिल्म कैसा करेगी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म के अच्छा करने की थोड़ी उम्मीद तो जगी है। फिल्म के ट्रेलर को मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं। वहीं, इस ट्रेलर को देखने के बाद लगता है कि नितेश तिवारी ने वो गलतियां नहीं की हैं जो आदिपुरुष में की गई थीं।

रामायण के ट्रेलर में क्या-क्या दिखा?

फिल्म के ट्रेलर में लोगों को इसके विजुअल इफेक्ट्स पसंद आए हैं। वहीं, फिल्म में इस्तेमाल की भाषा भी लोगों को सभ्य लगी है। 4 मिनट 9 सेकेंड के ट्रेलर को ज्यादातर लोगों ने प्यार दिया है। कमेंट सेक्शन में लोग कह रहे हैं कि फिल्म आदिपुरुष से तो बहुत ज्यादा अच्छा करने वाली है।

4 मिनट 9 सेकेंड के ट्रेलर में रावण की एंट्री, राम के वनवास जाने, शूर्पणखा की नाक काटने वाली घटना, राम के वनवास जाने के बाद भरत द्वारा उनकी चरण पादुकाएं को राज गद्दी पर रखने, राम वनवास के वक्त राजा दशरथ की मनोव्यथा और लक्ष्मण की अपने भाई राम के प्रति प्रेम भाव जैसी चीजें दिखाई गई हैं।

फिल्म के इर्द-गिर्द बना सस्पेंस बढ़ा रहा लोगों की उत्सुकता

रामायण का आदिपुरुष जैसा हाल नहीं होगा क्योंकि मेकर्स ने फिल्म के इर्द-गिर्द शुरू से ही काफी सस्पेंस बनाया हुआ है। आज ट्रेलर रिलीज होने के बाद भी लोग कई सवालों के जवाब तलाश रहे हैं। इनमें से सबसे बड़ा सवाल है कि मेकर्स हनुमान की झलक कब दिखाएंगे। अगर फिल्म रिलीज होने तक मेकर्स दर्शकों के मन में इसी तरह का अलग-अलग चीजों को लेकर सस्पेंस बनाने में कामयाब रहते हैं, तो वाकई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर सकती है।

रामायण को लेकर लोगों की राय

साई पल्लवी के लिए फैंस उत्साहित

वहीं, फिल्म में एक्टर्स को लेकर भी लोगों के बीच बज बना हुआ है। जब ऐलान हुआ था कि साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आएंगी। उसी वक्त से साई पल्लवी के फैंस उनके सीता लुक का इंतजार कर रहे थे। अब ट्रेलर में लुक रिवील होने के बाद कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि साई पल्लवी सीता के रोल के लिए सटीक हैं। उनसे बेहतर इस रोल के लिए कोई भी नहीं हो सकता है।

सीता के किरदार में साई पल्लवी

यश का स्टारडम आएगा काम

साउथ में एक्टर्स को लोग पूजते हैं। अगर उनके फेवरेट एक्टर्स की फिल्म रिलीज हो रही होती है, उसे लेकर वहां के लोगों में एक अलग ही तरह का क्रेज दिखता है। साउथ के सुपरस्टार यश जो फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं, उन्हें लेकर फैंस पहले सी बहुत उत्सुक थे। अब जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यश के किरदार से पर्दा हट गया है तो फैंस का क्रेज फिल्म को लेकर आज भी बढ़ गया है। कमेंट सेक्शन में लोग कह रहे हैं कि यश रावण के किरदार में दमदार नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं लोग आदिपुरुष के रावण (सैफ अली खान) से यश की तुलना करके लोग कह रहे हैं कि रावण इस तरह का ही होना चाहिए। साफ है कि यश के फैंस तो फिल्म देखने पहुंचेंगे ही।

रावण के रोल में यश

नितेश तिवारी की रामायण का बज न केवल भारत में ही बल्कि पूरी दुनिया में ही बन गया है। फिल्म का ट्रेलर सैन डिएगो कॉमिक कॉन में रिवील किया गया था। उस ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर एक शख्स जो कॉमिक कॉन का हिस्सा था, उन्होंने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स की काफी तारीफ की थी।

आदिपुरुष जैसा नहीं होगा रामायण का हाल

रामायण के ट्रेलर को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिला है, उससे कहा जा सकता है कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर चलने की संभावनाएं हैं और फिल्म का आदिपुरुष जैसा हाल नहीं होगा। सोशल मीडिया यूजर्स खुद ही फिल्म की तुलना आदिपुरुष से करके रामायण को बेहतर बता रहे हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडक्या रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का प्रभास की ‘आदिपुरुष’ जैसा होगा हाल?