धर्मेंद्र के निधन के बाद क्या अब फिल्मों में लौटेंगी हेमा मालिनी? एक्ट्रेस बोलीं- मैं खुश हूं जो भी...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हेमा मालिनी कई सालों से फिल्मों से दूर हैं। फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर मिस कर रहे हैं। अब हेमा से पूछा गया कि क्या वह फिल्मों में अब वापसी करेंगी तो जानें उन्होंने क्या कहा।

dharmendra and hema malini
धर्मेंद्र के निधन के बाद वापस फिल्मों में लौटेंगी हेमा मालिनी?

हेमा मालिनी को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल का टैग दिया गया है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। शादी और बच्चों के बाद भी हेमा ने काम नहीं छोड़ा, लेकिन पिछले कुछ सालों से वह फिल्मों से दूर हैं। लास्ट हेमा साल 2020 में शिमला मिर्ची फिल्म में नजर आई थीं। हेमा तबसे अब पॉलिटिक्स में बिजी हो गई हैं। अब उनसे पूछा गया कि क्या वह कमबैक करने वाली हैं? तो जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा।

हेमा बोलीं- धर्म जी की यादों के साथ जी रही हूं

हेमा ने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘इसका जवाब देना मुश्किल है क्योंकि मैं अब उस बारे में नहीं सोचती हूं। मैं खुश हूं जो भी अब मैं कर रही हूं। मैं कांस्टीट्यूएंसी में टाइम स्पेंड करती हूं, लोगों के लिए काम कर रही हूं और इसके बाद मैं बच्चों और नातियों के साथ टाइम स्पेंड करती हूं। उन्हें मेरी जरूरत है। मैं इसके साथ ही धर्म जी की यादों के साथ जी रही हूं। बस यही मेरी लाइफ भर रही हैं।’

शादी के बाद फिल्में कम हुईं, लेकिन काम बंद नहीं किया

हेमा ने आगे कहा, ‘जब मैंने डिसाइड किया शादी का और बच्चों को प्लान किया तो तभी से फिल्म थोड़ी कम होने लगी थीं। लेकिन मैंने काम बंद नहीं किया। मैंने डायरेक्शन किया, टीवी शो नूरपन डायरेक्ट किया जो काफी पॉपुलर हुआ था। इसके बाद फिल्म भी डायरेक्ट की दिल आशना है और भी कई टीवी प्रोजेक्ट्स भी।’

भले ही कम पैसे मिले फिर भी किया क्लासिकल डांस

हेमा ने यह भी कहा कि मैंने खुद को डांस में बिजी रखा, बैलेट्स बनाए जैसे दुर्गा, महालक्ष्मी, राधा कृष्णा और द्रौपदी। ये सब माइथोलॉजी और क्लासिकल डांस है। मैंने कभी फिल्मी गानों को स्टेज पर परफॉर्म नहीं किया। अगर मैं ऐसा करती तो मैं बहुत कमा पा सकती थी क्योंकि क्लासिकल डांस से उतना पैसा नहीं आता है। लेकिन मैंने यही फैसला किया कि मैं स्टेज पर क्लासिकल डांस ही करूंगी।

राज कपूर की सत्यम शिवम सुंदरम नहीं की

हेमा ने यह भी बताया कि उन्होंने राज कपूर की सत्यम शिवम सुंदरम फिल्म भी रिजेक्ट की थी। वह बोलीं, सपनों का सौदागर के बाद मैं राज कपूर साहब के साथ दोबारा काम करना चाहती थीं। कई सालों के बाद, वह चाहते थे कि मैं सत्यम शिवम सुंदरम करूं, लेकिन उन्होंने खुद मुझे कहा कि मैं जानती हूं कि तुम नहीं करोगी। मैंने उनसे कहा कि मैं आपके साथ काम करने के लिए हमेशा तैयार हूं, लेकिन इसे मैं नहीं कर पाऊंगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडधर्मेंद्र के निधन के बाद फिल्मों में लौटेंगी हेमा? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब