Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडWill Alia Bhatt Go To Pakistan For Work Love and War Actress Answer Left Netizens happy say very well
क्या कभी पाकिस्तान जाएंगी आलिया भट्ट? लव एंड वॉर एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

क्या कभी पाकिस्तान जाएंगी आलिया भट्ट? लव एंड वॉर एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं। इस दौरान आलिया से एक फैन ने पूछा कि क्या काम के लिए वो कभी पाकिस्तान जाएंगी? इस सवाल का आलिया ने जो जवाब दिया वो फैंस को काफी पसंद आया।  

Dec 11, 2025 05:08 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन हिरोइनों में से एक आलिया भट्ट रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 5वें एडिशन का हिस्सा बनीं। आलिया भट्ट को बुधवार को गोल्डन ग्लोब होराइजन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान आलिया भट्ट से पूछा गया कि क्या वो काम के लिए कभी पाकिस्तान जाएंगी। इस सवाल का जो आलिया भट्ट ने जवाब दिया वो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया। इसी के साथ आलिया भट्ट ने इस इवेंट में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को लेकर भी बात की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत को रिप्रेजेंट करते हुए महसूस होता है दबाव?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस इवेंट में आलिया भट्ट से पूछा गया कि क्या भारत को इंटरनेशनल स्टेज पर रिप्रेजेंट करते हुए उन्हें दबाव महसूस होता है? इस सवाल के जवाब में आलिया भट्ट ने कहा कि उन्हें भारत को इंटरनेशनल स्टज पर रिप्रेजेंट करके दबाव नहीं बल्कि गर्व महसूस होता है।

क्या पाकिस्तान जाएंगी आलिया भट्ट?

वहीं, आलिया से एक पाकिस्तानी फैन ने पूछा कि क्या वो पाकिस्तान आएंगी? इस सवाल के जवाब में आलिया भट्ट ने मुस्कुराते हुए कहा- मैं जहां काम ले जाएगा, वहां चली जाऊंगी। एक्ट्रेस ने इस दौरान नेपोटिज्म को लेकर भी बात की। आलिया ने कहा कि जब ऑडियंस को लगता है कि कोई वाकई कुछ लेकर आ रहा है, तो सब माफ हो जाता है।

ये भी पढ़ें:आलिया भट्ट ने अल्फा को बताया रिस्क, कहा- आपने हिस्ट्री में कभी नहीं देखा कि...

राहा के बारे में आलिया भट्ट ने क्या बताया?

इस इवेंट में आलिया ने अपनी बेटी राहा को लेकर भी बात की। आलिया ने कहा कि इस बार ट्रिप पर आने का उनका एहसास बिल्कुल अलग रहा क्योंकि अब उनकी बेटी राहा इतनी बड़ी हो गई है कि वो पूछती है कि मम्मा आप कहां जा रही हो? कब वापस आओगी? आलिया ने ये भी खुलासा किया कि अब राहा की पैप्स से इतनी पहचान हो चुकी है कि वो उन्हें पहचानने भी लगी है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।