टॉक्सिक की रिलीज क्यों हो गई पोस्टपोन? तारा सुतारिया बोलीं; इंतजार फिल्म के लिए फायदेमंद

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यश की टॉक्सिक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं,लेकिन बार-बार फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो रही है। फिल्म की रिलीज पोस्टपोन होने को लेकर अब फिल्म की एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने बात की है। यहां पढ़िए उन्होंने क्या कहा। 

टॉक्सिक की रिलीज क्यों हो गई पोस्टपोन? तारा सुतारिया बोलीं; इंतजार फिल्म के लिए फायदेमंद

सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है, लेकिन फिल्म की रिलीज बार-बार पोस्टपोन हो रही है। पहले फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। इस डेट को बदलकर 04 जून किया गया। इसके बाद, अप्रैल में यश ने कंफर्म किया कि फिल्म की रिलीज एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है। अब फिल्म रिलीज के पोस्टपोन मामले में तारा सुतारिया ने बात की है। उन्होंने कहा कि वो एक्टर के तौर पर अपना काम कर सकती हैं। उन्हें डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के जैसी समझ नहीं होगी।

फिल्म पोस्टपोन होने पर क्या बोलीं तारा सुतारिया?

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से खास बातचीत में तारा सुतारिया ने कहा, "मुझ में बहुत धैर्य है। मैं इसे इस तरह से नहीं देखती हूं कि अगर फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई तो मेरा क्या होगा? मैं बड़ी पिक्चर के बारे में सोच रही हूं...एक एक्टर के तौर पर फिल्म सिर्फ मेरी नहीं है। फिल्म सबकी होती है, जिसने भी उसे बनाया है।"

तारा बोलीं- इंतजार फिल्म के लिए फायदेमंद होगा

तारा ने आगे कहा, "मैं ये भी समझती हूं कि एक एक्टर के तौर पर मेरा काम क्या है। इसके परे, मेरी समझ प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स की समझ जैसी नहीं हो सकती। फिल्म रिलीज में देरी के कारण हैं, और मुझे लगता है कि वो कारण सही हैं। मैं दर्शकों की फिल्म को देखनी की उत्सुकता भी समझती हूं- भरोसा कीजिए, मैं भी उसी तरह महसूस कर रही हैं, लेकिन मेरा मानना है कि ये इंतजार फिल्म को फायदा ही करेगा और हम जैसी उम्मीद कर रहे हैं उसे ग्लोबली भी उतना प्यार मिलेगा। ये इंतजार करने लायक है।"

4 जून की डेट को क्यों किया गया पोस्टपोन?

मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल की जंग की वजह से फिल्म को पोस्टपोन किया गया। अप्रैल में जब यश ने रिलीज डेट पोस्टपोन करने की बात कही, तब उन्होंने बताया था कि फिल्म पूरी हो चुकी है, टीम अब फिल्म के लिए ग्लोबल डिस्ट्रिब्यूटर्स लॉक करने और स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप पर फोकस कर रही है।

टॉक्सिक की बात करें तो ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी। ये फिल्म एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है। जब टीजर रिलीज हुआ था तो उसपर बवाल हो गया था। दरअसल, टीजर में एक सीन था जहां यश एक लड़की के साथ नजर आ रहे थे। उस सीन को लोगों ने अश्लील बताया था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।