सलमान खान के साथ क्यों पत्थर के फूल के बाद विवेक वासवानी ने कभी नहीं किया काम? बोले- जहां लोग शराब पीकर…

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

सलमान खान के करियर की फिल्म पत्थर के फूल विवेक वासवानी ने प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी सलमान खान के साथ काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि वो ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकते हैं जहां शराब हो। 

सलमान खान के साथ क्यों पत्थर के फूल के बाद विवेक वासवानी ने कभी नहीं किया काम? बोले- जहां लोग शराब पीकर…

सलमान खान के करियर की शुरुआती फिल्मों की बात की जाए तो उन्होंने एक फिल्म की थी पत्थर के फूल। इस फिल्म को सलमान खान के पिता सलीम खान ने लिखा था। फिल्म को प्रोड्यूस किया था विवेक वासवानी ने। हालांकि, इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी भी सलमान खान के साथ काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि सलमान खान में अनुशासन नहीं है। साथ ही, उन्होंने कहा कि वो ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकते हैं जहां शराब हो।

सलमान खान के साथ क्यों नहीं विवेक वासवानी ने किया काम?

विकी लालवानी के पॉडकास्ट में विवेक वासवानी से सवाल हुआ कि क्यों उन्होंने पत्थर के फूल के बाद कभी सलमान खान के साथ काम नहीं किया? इस सवाल का जवाब देते हुए विवेक ने कहा, “मैं ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकता जहां शराब हो। जहां लोग शराब पीकर बिना अनुशासन के काम करते हों। मैं इस तरह काम नहीं कर सकता।सलमान जो है…संजय लीला भंसाली वाला सलमान अगर मुझे मिले तो मैं काम करूं। सूरज बड़जात्या वाला सलमान अगर मुझे मिले तो मैं काम करूं। क्योंकि उन लोगों के साथ सलमान बिल्कुल अनुशासन में रहता है, प्रोफेशनल रहता है। वो उन्हें अपना बेस्ट देता है।”

विवेक ने बताया किन प्रोड्यूसर्स के साथ कंट्रोल में रहते हैं सलमान खान?

इस बात पर विवेक से सवाल हुआ कि क्या सलमान बाकियों के साथ अलग होते हैं? इसपर उन्होंने कहा कि उन लोगों के साथ वो कंट्रोल में रहता है। आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, सूरज बड़जात्या ये कुछ प्रोड्यूसर्स हैं जो सलमान के नाम के साथ अपनी फिल्म नहीं बनाते हैं। उनको वही रिस्पेक्ट मिलता है क्योंकि वो बहुत बड़े बैनर्स हैं। उन लोगों को सलमान द स्टार की जरूरत नहीं है। उन्हें सलमान द एक्टर की जरूरत है।

विवेक ने कहा दखल देने से दिक्कत नहीं, अनुशानहीनता मंजूर नहीं

विकी ने विवेक से कहा कि तो आपको मतलब है कि आपको अपने काम में दखल नहीं चाहिए? इसपर विवेक ने कहा, नहीं, नहीं। मैं कह रहा हूं कि मुझे अनुशासनहीनता नहीं चाहिए। अगर काम सुबह 9 बजे शुरू होता है, तो आप शाम 4 बजे नहीं आ सकते। ये मुझे कतई मंजूर नहीं है। अगर आप कुछ बदलना चाहते (डायलोग, कॉस्ट्यूम या कुछ और) हैं तो समय से पहले आइए, डायरेक्टर के साथ बैठिए और उस पर ठीक से चर्चा कीजिए।" विवेक से जब पूछा गया कि क्या पत्थर के फूल में सलमान ने अपने डायलोग या कॉस्ट्यूम बदले? इसपर विवेक ने कहा, वो नहीं कर सकते थे। उनके बाप वहां बैठा था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।