Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडWhy Sushant Rajput family family has rejected the CBI closure report and questioned clean chit to Rhea Chakraborty
CBI की रिपोर्ट पढ़ भड़का सुशांत सिंह राजपूत का परिवार, वकील ने कहा- कई पहलुओं को किया गया नजरअंदाज

CBI की रिपोर्ट पढ़ भड़का सुशांत सिंह राजपूत का परिवार, वकील ने कहा- कई पहलुओं को किया गया नजरअंदाज

संक्षेप: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट जमा की है जिसे एक्टर के परिवार ने कोर्ट में चैलेंज किया है।

Thu, 23 Oct 2025 04:38 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को चार साल से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन यह मामला आज भी विवादों से घिरा हुआ है। दरअसल, हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस केस की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी। इतना ही नहीं, उनका ये भी कहना है कि जांच में उन्हें किसी भी तरह की साजिश या आत्महत्या के लिए उकसाने के सबूत नहीं मिले हैं। ऐसे में परिवार वालों ने कोर्ट में विरोध याचिका दायर की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वकील का बयान

सुशांत का परिवार इस रिपोर्ट से बिल्कुल संतुष्ट नहीं है। परिवार के वकील वरुण सिंह ने इसे “आंखों में धूल झोंकने वाला दस्तावेज” बताया और कहा कि CBI की जांच अधूरी और सतही है। उनके मुताबिक, जांच एजेंसी ने कई जरूरी पहलुओं को नजरअंदाज किया है और महत्वपूर्ण साक्ष्य जैसे चैट रिकॉर्ड्स, डिजिटल डेटा, मेडिकल रिपोर्ट्स और गवाहों के बयान को कोर्ट में पेश ही नहीं किया है।

मिसिंग हैं बैंक स्टेटमेंट

रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने न तो उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया और न ही उनके पैसों या संपत्तियों का दुरुपयोग किया। इस पर वरुण सिंह का कहना है कि सिर्फ यह कहना कि “सुशांत के अकाउंट से पैसे नहीं निकाले गए” काफी नहीं है, जब तक कि बैंक स्टेटमेंट अदालत के सामने पेश न किए जाएं।

दिसंबर में होगी अगली सुनवाई

परिवार के इस विरोध के बाद अब मामला एक बार फिर अदालत में पहुंच गया है। इस केस की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को पटना की सुंदरीम कोर्ट में होने वाली है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।