मार्वल ने चला अपना हुकुम का इक्का! प्री डूम्सडे वॉचलिस्ट में क्यों नहीं है ये मूवी?
‘स्पाइडर मैन - ब्रांड न्यू डे’ को मार्वल ने डूम्सडे से ठीक पहले रिलीज किया। फैंस सुपर एक्साइटेड थे कि शायद उन्हें डूम्सडे में उनका फेवरिट सुपरहीरो देखने मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा।

मार्वल की कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज होने से पहले यह सवाल जरूर उठता है कि इसकी कहानी पिछली किन फिल्मों से जुड़ेगी। 'एवेंजर्स डूम्सडे' की तुलना तो "एवेंजर्स एंडगेम" के साथ की जा रही है, ऐसे में इतनी बड़ी फिल्म का बैकग्राउंडर समझना तो फैंस के लिए और भी जरूरी है। तो इस मेगा बजट मूवी से पहले कौन सी फिल्में कवर करनी जरूरी हैं? इस सवाल का जवाब मार्वल ने खुद ही दे दिया है। जियो हॉटस्टार पर 'काउंटडाउन टु एवेंजर्स डूम्सडे' करके एक पूरी वॉचलिस्ट ही मार्वल ने रिलीज कर दी है।
प्री एवेंजर्स डूम्सडे वॉचलिस्ट
हैरानी की बात यह है कि एवेंजर्स ने इस लिस्ट में 'स्पाइडर मैन - ब्रांड न्यू डे' का नाम नहीं डाला है। दरअसल 'स्पाइडर मैन' की एक भी मूवी इस लिस्ट में नहीं है। सवाल उठता है कि क्यों? इसका जवाब जानें उससे पहले यह जान लेते हैं कि आखिर वो कौन सी फिल्में हैं, जिनकी कहानी मार्वल के खुद के मुताबिक 'डूम्सडे' से जुड़ने वाली है। शुरुआत 'एक्स मेन' और 'एक्स मेन-2' से करनी है। फिर कैप्टन अमेरिका का फर्स्ट पार्ट, एवेंजर्स, एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर, एवेंजर्स एंडगेम, लोकी के दोनों सीजन, शांगची, वकांडा फॉरेवर, कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड, डेडपूल एंड वोल्वरीन, डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस, थंडरबोल्ट्स और द फैन्टास्टिक फोर - फर्स्ट स्टेप्स देखनी है।
खिलाड़ी बचा रहा है मार्वल?
अब सवाल यह उठता है कि आखिर क्यों मार्वल ने स्पाइडर मैन की किसी भी मूवी को प्री डूम्सडे वॉचलिस्ट में क्यों नहीं डाला? एक्सपर्ट्स की मानें तो इसके पीछे 2 अहम वजहें हो सकती हैं। पहली तो यह कि मार्वल इस एवेंजर्स मूवी के जरिए स्पाइडर मैन और पनिशर जैसे सुपरहीरोज को मेन स्ट्रीम में लाने की बजाए उन सुपरहीरोज को लाइमलाइट में लाना चाह रहा है, जिन्हें अभी तक कोई खास तवज्जो नहीं मिला था। उदाहरण के लिए शांगची और मूनलाइट। दूसरी वजह बताई जा रही है कि मार्वल के दिमाग में कुछ और ही प्लानिंग चल रही है।
इस एवेंजर्स मूवी में आएगा?
गॉसिप गलियारों की मानें तो मार्वल 'एवेंजर्स सीक्रेट वॉर्स' के लिए स्पाइडर मैन को बचाकर रखना चाह रहा है। वह एक ही सुपरहीरो मूवी में अपने सारे पत्ते नहीं खोलना चाह रहा है और यही वजह है कि बजाए इस एवेंजर मूवी के, सीक्रेट वॉर में हमें स्पाइडर मैन नजर आए इस बात की संभावना ज्यादा है। गौरतलब है कि हमें डूम्सडे के ट्रेलर में भी स्पाइडर मैन नजर नहीं आता है। यानि मार्वल एक तरफ जहां सभी सुपरहीरोज की फैन फॉलोइंग को संतुष्ट करना चाह रहा है, वहीं दूसरी तरफ फैंस को एक बड़ी एवेंजर्स मूवी में स्पाइडर मैन को लाकर संतुष्ट भी करेगा।


