रणबीर कपूर ने रबड़ की चप्पलों में की रामायण की शूटिंग, बोले- 'किसी को पता नहीं चलेगा'
Ramayana 2026: रामायण की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा रणबीर कपूर ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने रबड़ की चप्पल पहनकर फिल्म की शूटिंग की। रणबीर ने ऐसा करने का कारण भी बताया।

नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा चल रही है। कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है, तो किसी को रणबीर के राम बनने से आपत्ति है। इन चर्चाओं के बीच अब रणबीर कपूर ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग रबड़ की चप्पलें पहनकर की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?
रबड़ की चप्पल पहनकर रणबीर ने की रामायण की शूटिंग
स्क्रीन रैंट के साथ खास बातचीत में रणबीर कपूर ने बताया, “ये कुछ ऐसा है जो शायद किसी को नहीं पता चलेगा क्योंकि ये स्क्रीन पर दिखेगा नहीं। लेकिन कहानी में, भगवान राम के भाई (भरत) ने उनके खड़ाऊ सिंहासन पर रख दिए थे और कहा था- जब तक आप वनवास से वापस आएंगे, सिंहासन पर आपके खड़ाऊ रहेंगे। तो फिल्म के एक बड़े हिस्से में मैं नंगे पैर रहता हूं। और जब आप ऊबड़-खाबड़ जमीन पर एक्शन करते हैं, तो वो बहुत मुश्किल होता है। तो मुझे चप्पलें पहननी पड़ीं, जो कि रबड़ की चप्पलें थीं। क्योंकि वो DNEG शूट है, तो उन्हें (चप्पलें) आसानी से एडिट में हटाया जा सकता है।”
एडिटिंग से चप्पल निकालना आसान या कठिन?
रणबीर कपूर ने कहा कि विजुअल इफेक्ट्स की वजह से फिल्म की शूटिंग फिजिकल तौर पर एक्टर्स के लिए आसान होती है। उन्होंने कहा- एक्टर्स के लिए भी सहज है क्योंकि आपको चोट नहीं लगती है और आप अपने एक्शन अच्छे से कर पाते हो। लेकिन मैं एक DNEG वाले से पूछ रहा था कि एडिट में किसी के पैर से चप्पलें हटाना कितना मुश्किल है? और पता चला कि किसी के पैर से चप्पलें निकालना असल में मुश्किल है।
रणबीर के राम बनने पर क्या बोले नमित मल्होत्रा?
रणबीर की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कहा कि वो शुरू से ही रणबीर को राम के रूप में देख रहे थे। उन्होंने कहा- हम (नमित और नितेश तिवारी) दोनों के लिए शुरू से ही ये बहुत स्वाभाविक था कि भगवान राम का किरदार रणबीर निभाएं।
रामायण का पहला पार्ट रिलीज को तैयार
रणबीर कपूर की रामायण दो हिस्सों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो रहा है। वहीं, दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा। फिल्म में साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


