Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडWhy Pakistan Declared Salman Khan as Terrorist Know that Viral Statement of PAK
सलमान खान के इस बयान पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची! जानें क्यों घोषित किया आतंकवादी

सलमान खान के इस बयान पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची! जानें क्यों घोषित किया आतंकवादी

संक्षेप:

Salman Khan: जानिए सलमान खान का वो बयान जिसकी वजह से हुआ है सोशल मीडिया पर घमासान। किस बात पर लगी पाकिस्तान को मिर्ची?

Sun, 26 Oct 2025 01:20 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने एक हालिया बयान को लेकर चर्चा में हैं। रियाद में हुए 'जॉय फोरम 2025' इवेंट में शाहरुख खान और आमिर खान के साथ पहुंचे सलमान ने बातचीत के दौरान बलूचिस्तान और पाकिस्तान का अलग-अलग जिक्र किया था। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग इसका अपने-अपने हिसाब से मतलब निकाल रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने बलूचिस्तान को अलग देश बताने के लिए सलमान खान को एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है। यही नहीं एक्टर को पाक ने फोर्थ शेड्यूल में शामिल कर लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या था सलमान खान का बयान?

दरअसल सलमान भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता पर बात कर रहे थे और उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में भारत के अलावा बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से भी बहुत लोग काम करने आते हैं, इसलिए यहां भारतीय फिल्मों की बड़ी ऑडियंस है। सलमान खान का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन्स देखने को मिले। कई यूजर्स ने कहा कि उन्हें खुशी है कि सलमान ने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग पहचान के साथ देखा। तो वहीं किसी ने लिखा, "यह अच्छा है कि सेलिब्रिटी भी भारत के सपोर्ट में सोच रखते हैं।" वहीं कुछ लोग बोले कि सलमान खान सबको अपने साथ जोड़कर रखने का तरीका जानते हैं और इसीलिए उन्होंने इस तरह की बात कहीं।

सोशल मीडिया पर मचा घमासान

हालांकि कई लोगों ने इस बयान की निंदा भी की है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि अगर बलूचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा है तो फिर उसे अलग क्यों बताया गया? क्या यह सिर्फ बयान के दौरान हुई एक गलती थी या फिर सलमान ने जानबूझकर ऐसा कहा? वहीं कुछ लोगों ने यह तक कह दिया कि "सलमान खान ने भी मान लिया कि बलूचिस्तान एक अलग देश है।" कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बॉलीवुड एक्टर्स से राजनैतिक मामलों में सटीक बयान देने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने सलमान खान की वीडियो पर किए थे।

पाक को किस बात पर लगी मिर्ची?

बता दें कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा राज्य है, जहां लंबे वक्त से एक अलगाववादी आंदोलन चल रहा है। वहां के लोग सालों से यह दावा करते आए हैं कि उन्हें पाकिस्तान में जबरन मिलाया गया था और केंद्र सरकार उनकी निंदा करती है। बलूचिस्तान के पास बेहिसाब नैचुरल रिसोर्सेज होने और इसकी डिप्लोमैटिक वैल्यू होने के बावजूद इस इलाके में अशांति बनी रहती है। इसी के चलते बलूचिस्तान का नाम हमेशा राजनीतिक विवादों में रहता है। फिलहाल सलमान खान ने इस बारे में अपनी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, हालांकि सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट चुका है और बहस जारी है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।