विकी कौशल ने अबतक नहीं देखी धुरंधर 2, बताया कब देखेंगे रणवीर सिंह की फिल्म?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की हर जगह चर्चा हो रही है। आम आदमी से लेकर सिलेब्स तक हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है।धुरंधर 2 की चर्चा के बीच विकी कौशल ने बताया कि उन्होंने अभी तक धुरंधर 2 नहीं देखी है। आइए जानते हैं विकी कौशल ने अबतक क्यों नहीं देखी धुरंधर 2। 

Vicky Kaushal Hasn't watched Dhurandhar 2 Yet

आदित्य धर की धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर कमाल मचा रही है। फिल्म ने 7 दिन में भारत में 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ-साथ फिल्म की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। आम जनता से लेकर सिलेब्स तक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की चर्चा के बीच विकी कौशल ने बताया कि उन्हें फिल्म का पहला पार्ट काफी पसंद आया था, लेकिन अबतक उन्होंने फिल्म का दूसरा पार्ट नहीं देखा है।

दिल्ली में फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनें विकी कौशल?

दिल्ली के 2026 अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर विकी से धुरंधर: द रिवेंज के बारे में सवाल किया गया। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन उन्होंने निर्देशक और कलाकारों के अभिनय की सराहना की।

विकी ने बताया कब देखेंगे धुरंधर 2

विकी कौशल ने कहा, “मुझे ये देखकर खुशी हो रही है कि धुरंधर किस तरह चल रही है। उन्होंने आगे कहा- मुझे पहला पार्ट बहुत पसंद आया था। मुझे दूसरा पार्ट अभी देखना है, लेकिन आदित्य एक महान फिल्ममेकर हैं और उन्होंने शानदार कलाकारों को एक साथ लाया है और मुझे बहुत खुशी है कि सबका प्यार इतना मिल रहा है फिल्म को।” विकी कौशल ने कहा कि मुंबई जाकर वो सबसे पहले सिनेमाहॉल में जाकर धुरंधर 2 देखेंगे।

आदित्य धर संग काम कर चुके हैं विकी कौशल

विकी कौशल की बात करें तो वो धुरंधर: द रिवेंज के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ काम कर चुके हैं। विकी कौशल आदित्य धर की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में नजर आए थे। उस फिल्म की भी काफी सरहाना हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म का बजट 44 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 285.43 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में विकी कौशल के साथ यामी गौतम, परेश रावल, कृति कुल्हारी, मोहित रैना और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए थे। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक साल 2019 में रिलीज हुई थी।

धुरंधर: द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धुरंधर: द रिवेंज की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं। धुरंधर 2 में यामी गौतम का कैमियो भी है। धुरंधर 2 की कमाई की बात करें तो खबर लिखे जाने तक (26 मार्च, तीन बजे तक) फिल्म ने भारत में 641.57 करोड़ की कमाई कर ली है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।