हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को क्यों कहा जाता बॉलीवुड, जानें किससे इंस्पायर होकर रखा यह नाम

Dec 22, 2025 01:57 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कहा जाता है बॉलीवुड और किससे इंस्पायर होकर रखा गया इंडस्ट्री का यह नाम।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को क्यों कहा जाता बॉलीवुड, जानें किससे इंस्पायर होकर रखा यह नाम

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बॉलीवुड कहा जाता है और आपने देखा होगा ऐसा कहा जाता है कि बॉलीवुड फिल्म, बॉलीवुड एक्टर, बॉलीवुड स्टार या बॉलीवुड डायरेक्टर। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि यह वर्ड बॉलीवुड नाम कहां से आया है और क्यों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बॉलीवुड ही कहा जाता है, कुछ और क्यों नहीं। तो बताते हैं आपको कैसे रखा गया नाम बॉलीवुड।

किससे हुए इंस्पायर

पहले बता दें कि इन सबकी शुरुआत कहां से हुई। दरअसल, पहले हॉलीवुड नाम रखा गया था विदेशी भाषा की फिल्म इंडस्ट्री को। हॉलीवुड से ही बॉलीवुड नाम इंस्पायर हुआ है।

हॉलीवुड नाम कैसे रखा

हॉलीवुड का नाम रखा गया था लॉस एंजेलिस की एक जगह जिसका नाम हॉलीवुड है। हॉलीवुड शब्द पूरी दुनिया में फेमस हो गया था।

कैसे रखा फिर बॉलीवुड नाम

इसके बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने वहां से प्रेरित होकर हॉलीवुड के वर्ड में से एच हटाकर बी कर दिया क्योंकि उस वक्त मुंबई, बॉम्बे था इसलिए बॉम्बे की बी ले लिया और ऐसे में हिंदी इंडस्ट्री का नाम हो गया बॉलीवुड।

बाकी के नाम भी ऐसे रखे गए

जब बॉलीवुड हिट हो गया तो फिर भारत में ही अलग-अलग भाषा वाली इंडस्ट्री ने वुड वर्ड को रखकर आगे अपनी लैंगवेच के वर्ड से रिलेटेड वर्ड एड करके अपनी-अपनी इंडस्ट्री के नाम रख दिए।

जानें बाकी इंडस्ट्री के नाम

तमिल इंडस्ट्री के लिए नाम रखा गया कॉलीवुड। इस इंडस्ट्री में तमिल फिल्में बनती हैं। तेलुगु इंडस्ट्री का रखा गया टॉलीवुड जिसमें तेलुगु फिल्में बनती हैं । उड़िया फिल्मों की इंडस्ट्री को ऑलीवुड कहा जाता है जिसमें उड़िया मूवीज बनती हैं।

कन्नड़ और पंजाब इंडस्ट्री को क्या कहते हैं

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को सैंडलवुड या चंदनवना कहा जाता है जिसमें कन्नड़ मूवीज बनती हैं। पंजाब की फिल्म इंडस्ट्री को पॉलीवुड कहा जाता है और पंजाब की मूवीज यहां बनती हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।