लता मंगेशकर और आशा भोसले क्यों पहनती थीं सफेद साड़ी? बाहर निकलते ही बदल जाता था रवैया
- लता मंगेशकर और आशा भोसले क्यों पहना करती थीं सफेद साड़ी? आशा ने बताया गायकी को लेकर लता दीदी नहीं मानती थीं कोई रिश्ता, घर से बाहर निकलते ही बदल जाता था उनका रवैया।

भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में लता मंगेशकर और आशा भोसले दो ऐसे नाम हैं जिन्होंने बॉलीवुड को बहुत कुछ दिया। दोनों बहनें प्रोफेशनल फ्रंट पर जितनी समर्पित और सक्रिय थीं, उतना ही उनका आपसी रिश्ता मजबूत था। आशा भोसले ने एक हालिया पॉडकास्ट में बताया कि ऐसा क्यों था कि दोनों बहनें (आशा और लता) ज्यादातर सिर्फ सफेद साड़ी पहना करती थीं? ऐसा नहीं था कि आशा भोसले और लता मंगेशकर ने अपने आउटफिट को लेकर दूसरे कलर्स ट्राय नहीं किए थे, लेकिन खासतौर पर सफेद पहनने के पीछे एक वजह थी जो उन्होंने अमृता राव और आरजे अनमोल के साथ बातचीत के दौरान बताई।
क्यों सिर्फ सफेद पहना करती थीं दोनों बहनें?
आशा भोसले ने 'कपल ऑफ थिंग्स' नाम के पॉडकास्ट में बताया, "दीदी (लता मंगेशकर) और मैं हमेशा सफेद साड़ी पहना करते थे। हमें लगा कि हमारे कलर कॉम्पलेक्शन के हिसाब से सफेद ज्यादा सूट करता है। अगर हम कोई दूसरा रंग पहनते तो हम ज्यादा डार्क नजर आते। बाद में मैंने पिंक साड़ी पहनना शुरू किया था और दीदी मुझे तिरछी नजर से देखा करती थीं। लेकिन फिर मैंने धीरे-धीरे पिंक के साथ दूसरे कलर्स जोड़ना शुरू कर दिया।" आशा भोसले ने बताया कि जब भी लता उनसे पब्लिक में मिलतीं तो बहुत फॉर्मल अप्रोच कायम करती थीं।
घर में अलग और बाहर अलग होता था रवैया
जबकि घर में दोनों की बातचीत बहुत सामान्य और सहज होती थी। आशा भोसले ने बताया, "दीदी घर पर बहुत नॉर्मल होती थीं। वह बाहर मुझसे बहुत शालीनता और औपचारिक लहजे में बात करती थीं, लेकिन घर पर हमारा एक अलग कनेक्शन था। हम मराठी में बात करते थे और हमारी बातचीत बहुत आम होती थी। लेकिन जैसे ही वह घर से बाहर निकलती थीं, वो 'लता मंगेशकर' बन जाती थीं। एक लीजेंड, एक आइकॉन और हमारे आपसी समीकरणों में अचानक एक बदलाव आ जाता था।" आशा ने बताया कि गायकी को लेकर दोनों के बीच किसी तरह का रिश्ता नहीं हुआ करता था।
गायकी के मामले में नहीं होता था कोई रिश्ता
पॉडकास्ट के दौरान आशा भोसले ने बताया, "बात जब गायकी की आती थी तो हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं था। बाहर की दुनिया में वह लता मंगेशकर हुआ करती थीं, दुनिया में उनका अपना एक स्टेटस था। घर पर हम बातें करते, लेकिन बाहर कोई अनौपचारिक बातचीत नहीं होती थी। वह अपना वो औरा कायम रखती थीं, लता मंगेशकर के तौर पर उनकी मौजूदगी, उनका स्टेटस बनाए रखती थीं।" मालूम हो कि लता मंगेशकर की आवाज ने बॉलीवुड को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया था। साल 2022 में लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


