भूत बंगला देखकर आई 1979 की इस कल्ट हॉरर की याद, अक्षय कुमार की फिल्म में ये है समानता
Bhooth Bangla: क्या आपने अक्षय कुमार की भूत बंगला देख ली? भूत बंगला शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही मुझे 1979 कल्ट हॉरर फिल्म जानी दुश्मन की याद आई। आइए जानते हैं फिल्म में ऐसा क्या है?

अक्षय कुमार की भूत बंगला रिलीज हो गई है और बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी का जादू पर्दे पर नजर आया है। फिल्म में कई सारे प्रियदर्शन की दूसरी फिल्मों के कॉलबैक हैं। वहीं, भूत बंगला के शूटिंग भूल भुलैया वाले महल में हुई है। फिल्म को देखने के बाद बहुत सारे लोगों को नॉस्टेलजिया (पास्ट की खूबसूरत यादें) हिट किया है। मैंने भी भूल भुलैया देखी। भूत बंगला देखने के बाद मुझे भी कुछ पुरानी फिल्मों की याद आई। 'बहन डर गई' डायलॉग ने जहां प्रियदर्शन की भागम भाग की याद दिलाई तो वहीं, फिल्म शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही मुझे 1979 कल्ट हॉरर फिल्म 'जानी दुश्मन' की याद आई। आइए आपको बताते हैं क्यों?
भूत बंगला को वो सीन जिसे देख याद आई 'जानी दुश्मन'
अगर आपने फिल्म देख ली है तो फिल्म का प्लॉट भी पता ही होगा। भूत बंगला की शुरुआत में जब कहानी शुरू होती है तो बताया जाता है कि कैसे मंगलपुर गांव में कोई शादी नहीं होती है। वहां, लोग शादियां करने से डरते हैं, इतना ही नहीं उस रास्ते से कोई बारात भी नहीं निकलती है। वजह- क्योंकि जब भी वहां शादी होती है या बारात निकलती है दुल्हनें गायब हो जाती हैं। दुल्हनें को एक भूत उठाकर ले जाता है। बस यही बात मुझे याद दिलाती है साल 1979 में आई कल्ट हॉरर फिल्म जानी दुश्मन की।
जानी दुश्मन का प्लॉट
अगर आपने उस जमाने की ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म जानी दुश्मन देखी है तो आपको याद होगा उस फिल्म में भी कुछ ऐसा ही होता है। एक गांव में लोग शादियां करने से डरते हैं क्योंकि उस गांव में एक मंदिर के पास से अगर कोई दुल्हन लाल जोड़े में निकलती है तो एक राक्षस उस दुल्हन को डोली में से उठाकर ले जाता है और उसे मार देता है।
भूत बंगला में लाल जोड़े का नहीं है जिक्र
भूत बंगला और जानी दुश्मन का ये प्वाइंट मुझे एक जैसा लगा। हालांकि, इस प्लॉट में एक चीज अलग है। भूत बंगला में दुल्हनें किडनैप जरूर होती हैं, लेकिन जानी दुश्मन की तरह इस फिल्म में ऐसा कुछ नहीं दिखाया गया है कि लाल जोड़े वाली दुल्हनें ही किडनैप होती हैं। भूत बंगला में लाल शादी के जोड़े का जिक्र नहीं मिलता है।
कैसी है भूत बंगला?
भूत बंगला का ये प्लॉट जरूर जानी दुश्मन की याद दिलाता है, लेकिन फिल्म की बाकी की पूरी कहानी बिल्कुल अलग है। भूत बंगला फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में आपको कॉमेडी के साथ-साथ हॉरर का तड़का बिल्कुल देखने को मिलेगा। फिल्म के फर्स्ट हाफ में मजेदार कॉमेडी और पंच हैं। वहीं, फिल्म का सेकंड हाफ में आपको कॉमेडी की कमी खलेगी और सिर्फ हॉरर का डोज मिलेगा।
भूत बंगला की कास्ट
भूत बंगला की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार, राजपाल यादव, परेश रावल, वामिका गब्बी, तब्बू, मिथिला पालकर, राजेश शर्मा, जिस्सू सेनगुप्ता और मनोज जोशी जैसे कलाकार नजर आए हैं।
ब्लॉकबस्टर थी जानी दुश्मन
जानी दुश्मन की बात करें तो इस फिल्म को राजकुमार कोहली ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म उस साल की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म का असर कुछ ऐसा था कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि उस वक्त कई गांव में असल लाइफ में लड़कियां लाल जोड़े में शादी करने से घबराने लगी थीं। इस फिल्म ने उस तरह का खौफ लोगों के दिल में बना दिया है।
जानी दुश्मन की कास्ट
जानी दुश्मन में सुनील दत्त, संजीव कुमार, जीतेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद मेहरा, रेखा, नीतू सिंह, अमरीश पुरी और शक्ति कपूर जैसे कलाकार नजर आए थे। IMDb के मुताबिक, इस फिल्म में विनोद मेहरा का रोल धर्मेंद्र करने वाले थे, लेकिन बात नहीं बनी और फिर ये रोल विनोद मेहरा को मिला। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.1 है। फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


