'सैयारा' के बाद हुई थी अहान पांडे की सर्जरी, डॉक्टर ने पहले ही दे दी थी यह चेतावनी
Ahaan Panday: सैयारा फिल्म से स्टार बन गए एक्टर अहान पांडे की अगली फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच एक्टर ने बताया है कि कैसे सैयारा के बाद उन्हें एक दर्दनाक सर्जरी से गुजरना पड़ा था।

साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैयारा' के बाद रातों-रात स्टार बन गए एक्टर अहान पांडे ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। फिल्म की जबरदस्त सक्सेस के बीच अहान पांडे एक बेहद मुश्किल सिचुएशन से गुजर रहे थे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अहान ने बताया कि 'सैयारा' की रिलीज के बाद उन्हें एक बेहद तकलीफदेह सर्जरी करानी पड़ी, जिसका रिकवरी टाइम बहुत ज्यादा था। यही वजह है कि अपनी फिल्म की रिलीज के बाद वह काफी वक्त तक लाइमलाइट से दूर रहे। इधर फैंस सोच रहे थे कि इतनी जबरदस्त हिट देने के बाद उनका चहेता सितारा कहां गायब हो गया।
सालों पुरानी चोट बनी जी का जंजाल
इनक्वायर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अहान पांडे ने बताया कि उन्हें अपने कंधे की सर्जरी करानी पड़ी थी। दरअसल कुछ साल पहले एक स्नोमोबाइल एक्सीडेंट के दौरान उनके कंधे में 'सब्लक्सेशन' की दिक्कत हो गई थी। इस पुरानी चोट की वजह से उन्हें ट्रेनिंग करने और अपनी अगली एक्शन फिल्म के लिए फिटनेस गोल्स हासिल करने में काफी दिक्कत आ रही थी। अपने करियर को आगे रफ्तार देने से पहले अहान इस दिक्कत को जड़ से खत्म करना चाहते थे। यही वजह थी कि उन्होंने करियर से एक छोटा सा ब्रेक लेकर पहले अपनी कंधे की समस्या को जड़ से खत्म करने का फैसला किया।
डॉक्टर ने अहान को दी थी ये चेतावनी
अहान ने इस सर्जरी का अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल वक्त में से एक था। उन्होंने कहा, 'मैंने पिछले साल 'सैयारा' की रिलीज के बाद यह सर्जरी कराई। यह सबसे दर्दनाक सर्जरी में से एक है और इसे ठीक होने में बहुत समय लगता है।' अहान ने आगे बताया कि डॉक्टर ने उन्हें पहले ही चेतावनी दे दी थी कि सर्जरी के बाद उनका शरीर 'जीरो' पर वापस चला जाएगा। यानी उन्होंने 'सैयारा' के लिए जो बॉडी बनाई थी, उसे फिर से जीरो से शुरू करना पड़ा।
अगली फिल्म की तैयारी में अहान पांडे
अहान पांडे ने कहा कि वह खुद हैरान हैं कि सोशल मीडिया पर एक्टिव न होने की वजह से लोग उनकी बदलती फिजीक को नोटिस नहीं कर पाए। वर्क फ्रंट की बात करें तो अहान पांडे फिलहाल अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुटे हैं, जिसका निर्देशन मशहूर डायरेक्टर अली अब्बास जफर कर रहे हैं। यह एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म होने वाली है, जिसके लिए अहान ने अपनी बॉडी पर दोबारा काम करना शुरू कर दिया है। सर्जरी के बाद खुद को फिर से तैयार करना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन वे अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



