KGF 2 के बाद बदल गई एक्शन की परिभाषा? भारतीय फिल्मों में इन जुड़वा भाइयों ने किया अहम बदलाव

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

KGF Chapter 2: अगर KGF 2 के बाद आपको भारतीय फिल्मों में एक्शन सीक्वेंस ज्यादा पसंद आने लगे तो यह कोई संयोग नहीं है, इसके पीछे दो जुड़वा भाइयों का हाथ है, जिन्होंने भारतीय फिल्मों में एक्शन की परिभाषा ही बदलकर रख दी।

KGF 2 के बाद बदल गई एक्शन की परिभाषा? भारतीय फिल्मों में इन जुड़वा भाइयों ने किया अहम बदलाव

यह बात आपने भी नोटिस की होगी कि बीते 10 सालों में बॉलीवुड में एक्शन दिखाने का तरीका काफी हद तक बदल गया है। एक दौर था जब बॉलीवुड फिल्मों में 'ढिशूम-ढिशूम' की आवाज के साथ एक्शन सीक्वेंस दिखाए जाते थे और साउथ सिनेमा के एक्शन सीन्स का तो खूब मजाक बनता था। लेकिन फिर साल 2022 में आई फिल्म KGF - Chapter 2. इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा जगत में एक्शन की परिभाषा ही बदल दी। वजह थे अनबैरव ट्विन्स नाम के दो भाई। अनबू और अरिबू नाम के इन दो भाइयों ने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद आगे जितनी भी एक्शन फिल्में आईं, उनमें हमें ऐसे एक्शन सीक्वेंस देखने को मिले, जो काफी हद तक रियल लगते थे।

मार्वल डायरेक्टर्स ने भी की थी तारीफ

कहते हैं कि इन दोनों भाइयों के बगैर KGF 2 नहीं बन पाती। इन दोनों भाइयों को विक्रम मूवी में उनके काम के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। नेटफ्लिक्स के एक इवेंट में एस.एस. राजामौली के साथ बातचीत में रूसो ब्रदर्स ने भी इन दोनों भाइयों की तारीफ की थी और कहा था कि वो इससे काफी कुछ सीख सकते हैं। बता दें कि रूसो ब्रदर्स वही हैं जिन्होंने एवेंजर्स एंडगेम और एक्सट्रैक्शन जैसी फिल्में बनाई हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर ये अनबैरव ब्रदर्स हैं कौन और उनका KGF 2 समेत भारतीय सिनेमा में एक्शन को दिखाने के तरीके को बदलने में क्या योगदान रहा है? चलिए समझते हैं।

सिनेमा में बदल गई एक्शन की परिभाषा

दरअसल ये दोनों जुड़वा भाई एक्शन कोरियोग्राफर्स और स्टंट डायरेक्टर्स हैं। केजीएफ-2 की सक्सेस में इसके एक्शन सीक्वेंस का बहुत अहम योगदान था और उस विजुअल अपील और रॉ स्टाइल एक्शन को इन्हीं दोनों भाइयों की मदद से पर्दे के जरिए पब्लिक तक पहुंचाया जाना संभव हुआ। फिल्म का क्लाइमैक्स सीक्वेंस दोनों भाइयों ने बहुत सोच समझकर डिजाइन किया था। उनके काम के बाद बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक में एक्शन की सूरत ही बदल गई और दोनों को बेस्ट स्टंट कोरियोग्राफी का नेशनल अवॉर्ड दिया गया।

तुक्का नहीं निशाने पर लगा तीर था काम

अगर आपको लगता है कि अनबैरव भाइयों ने सिर्फ KGF2 के जरिए तुक्का लगाकर नाम कमा लिया तो जरा फिर से सोचिए। दोनों ने विक्रम, लियो, सालार - पार्ट 1 और कैथी जैसी फिल्मों में काम किया था और ये सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट रहीं। इतना ही नहीं, इसके बाद एनिमल और धुरंधर जैसी फिल्मों में हमें एक्शन सीक्वेंस देखकर ऐसा नहीं लगा कि जो पर्दे पर दिखाया जा रहा है, वो असल दुनिया में करना संभव ही नहीं है। इससे पहले तक पर्दे पर हमें जो एक्शन देखने को मिलता था, उसे देखकर दर्शकों की कई बार तो हंसी निकल जाती थी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।