त्रिदेव के ‘ओये-ओये’ गाने पर भी लगा था धुन चोरी का आरोप, क्या आपने सुना है ओरिजनल गाना?
धुरंधर 2 में त्रिदेव फिल्म के गाने ने दर्शकों की 90 के दशक की यादें ताजा कर दीं। इस गाने के रीसेंट विवाद को छोड़कर इससे जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग बातें जाननी हैं तो आप इस आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।

धुरंधर 2 में जब 'तिरछी टोपी वाले' गाना बजा तो दर्शकों ने खूब एंजॉय किया। 90 के दर्शकों के लिए यह गाना प्योर नॉस्टैल्जिया है। फिल्म के बाद यह गाना यूट्यूब पर फिर से धमाल मचाने लगा। रीसेंटली यह गाना विवाद में आ गया। त्रिमूर्ति फिल्म्स से त्रिदेव फिल्म के मेकर ने आदित्य धर के बी62 स्टूडियो के खिलाफ केस कर दिया। उनका कहना है कि आदित्य धर ने ओये ओये गाना गलत तरीके से बिना अनुमति के इस्तेमाल किया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने ये मामला आपसी बातचीत से सुलझाने के लिए कहा है। इस आर्टिकल में हम कानूनी मामले को छोड़कर इस गाने से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग बातें करेंगे।
ओये-ओये भी था कॉपी?
1989 में जब त्रिदेव आई तो इसका गाना ओये-ओये खूब पॉप्युलर हुआ। जब ये गाना आया तो इसकी धुन को लेकर गॉसिप चली थी। दरअसल गाने की शुरुआती ट्यून पॉप्युलर बैंड, रिदम इज गॉना गेट यू (Rhythm Is Gonna Get You) की हूबहू कॉपी है। उसे सुनकर आपको लगेगा कि यह एकदम कॉपी या इंस्पायर्ड है। उस वक्त म्यूजिक डायरेक्टर पर भी ट्यून चोरी के आरेप लगे थे। मजेदार बात ये है कि 2026 में कई लोग त्रिदेव के ओरिजनल गाने और रिदम इज गॉना गेट यू को यूट्यूब पर सुन रहे हैं। काफी लोग धुरंधर 2 देखने के बाद इस तक पहुंच रहे हैं। आपने अब तक ना सुनना हो तो यहां सुनें...
सड़कों पर 'ओये-ओये'चिल्लाते थे लोग
त्रिदेव फिल्म में यह गाना में ये गाना नसीरुद्दीन शाह और सोनम पर फिल्माया गया है। धुरंधर 2 देखने के बाद सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि वह इस गाने के लिए फर्स्ट चॉइस नहीं थीं। वह फिल्म का मुहुर्त अटेंड करने गई थीं। सेट पर पहले दिन ये गाना शूट हुआ। यह गाना एक आउटफिट में शूट होना था लेकिन इसमें उन्हें 6-7 कपड़े बदलने पड़े। सोनम ने लिखा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि गाना इतना हिट होगा। यह बात उनके ड्राइवर ने बताई थी कि लोग गलियों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 'ओये-ओये' चिल्ला रहे हैं। यहां तक कि लोग एक-दूसरे को ओये-ओये कहकर बुलाने लगे थे।
किसने लिखा है ये गाना?
त्रिदेव का गाना किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार और सपना मुखर्जी ने गाया है। इसके म्यूजिक डायरेक्टर कल्याणजी-आनंदजी और वीजू शाह हैं। गाने को लिखा है आनंद बख्शी ने। उन्होंने फिल्म की थीम और किरदारों के मिजाज को देखते हुए ऐसे बोल लिखे थे कि गाना लोगों की जुबां पर चढ़ जाए।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


