कौन थे चोंगथम विक्रम सिंह जिनकी घर के बाहर पीट-पीटकर कर दी गई हत्या

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिल्ली में रह रहे मणिपुर के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या ने सबको हिलाकर रख दिया है। इनकी मौत की खबर सुनकर सब जानना चाहते हैं कि आखिर विक्रम हैं कौन।

who is Chongtham Vikram Singh
कौन थे चोंगथम विक्रम सिंह

चोंगथम विक्रम सिंह की मौत ने सबको हिलाकर रख दिया है। मणिपुर के 54 साल के संगीतकार विक्रम सिंह की दिल्ली में मौत हो गई है। विक्रम ना सिर्फ मणिपुर के पॉपुलर संगीतकार थे बल्कि दिल्ली में भी वह अपनी म्यूजिक की कला से कई लोगों के मेंटोर थे। विक्रम की उनके घर के बाहर ही पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

जानें कौन थे विक्रम सिंह

विक्रम सिंह इम्फाल वेस्ट के थांगमीबंद लौरुंग पुरेल लेइकई के रहने वाले थे और संगीत की पढ़ाई के लिए लगभग दो दशक पहले दिल्ली आ गए थे। वह 17 साल से दिल्ली में रह रहे थे और यहीं काम रहे थे। हालांकि वह मणिपुर से भी जुड़े हुए थे। दिल्ली में मूव करने से पहले विक्रम मणिपुर के कई बड़े बैंड में गिटार बजाते थे।

उन्हें राज्य के रॉक मूवमेंट से जुड़े शुरुआती संगीतकारों में से एक माना जाता था और वे वहां के वेस्टर्न म्यूजिक सीन में से एक जाने-माने कलाकार बन गए थे।

म्यूजिक स्कूल शुरू किया था विक्रम ने

दिल्ली में विक्रम गिटार बजाने के साथ-साथ परफॉर्म भी करते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने एक म्यूजिक स्कूल स्टैब्लिश किया और घर से भी बच्चों को पढ़ाते थे। वह दिल्ली स्कूल ऑफ म्यूजिक में भी पढ़ाते थे।

स्ट्रॉन्ग म्यूजिकल बैकग्राउंड से थे विक्रम

विक्रम सिंह एक स्ट्रॉन्ग म्यूजिकल बैकग्राउंड परिवार से थे। उनकी मां मणिपुर सिंगर थे जो क्लासिकल और मॉडर्न म्यूजिक गाती थीं। उनके कजिन फिल्ममेकर लक्ष्मीप्रिया देवी ने फिल्म बूंग बनाई थी जो पहली फिल्म थी बाफ्ता में जीतने वाली।

विक्रम के परिवार में अब उनकी पत्नी ज्योतसना हैं जो मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर कंसल्टेंट हैं और एक बेटा है जो लॉ स्टूडेंट है।

कैसे हुई विक्रम की मौत

विक्रम के अपार्टमेंट के बाहर कुछ लोग शराब पी रहे थे और शोर मचा रहे थे। विक्रम उन्हें रोकने वहां गए और इसके बाद उनके बीच बहस हो गई। हालांकि बाद में बहस मारपीट में बदल गई और विक्रम को काफी चोट आई। इसके बाद विक्रम के बेटे उन्हें होली फैमिली अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने किया 7 लोगों को गिरफ्तार

अब तक इस मामले में 7 आदमी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि ये सभी अलग-अलग ढाबे में काम करते हैं।

नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स सोसाइटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने विक्रम सिंह को रिस्पेक्टेड मणिपुर संगीतकार बताया है। ऑर्गेनाइजेशन ने इसे वॉयलेंस का सेंसलेस एक्ट बताया है और साथ ही अधिकारियों से इसकी पूरी जांच और जिम्मेदार लोगों को सजा देने की अपील की है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकौन थे चोंगथम विक्रम सिंह जिनकी घर के बाहर पीट-पीटकर कर दी गई हत्या