कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर? परफॉर्मेंस के बीच लेबर पेन, बैकस्टेज दिया बच्चे को जन्म, फिर किया धमाकेदार डांस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

 'ईथा' में श्रद्धा की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। 'ईथा' के टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। साथ ही हर जानना चाहता है कि आखिर विठाबाई नारायणगांवकर कौन हैं जिनका किरदार श्रद्धा फिल्म 'ईथा' में निभा रही हैं।

कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर? परफॉर्मेंस के बीच लेबर पेन, बैकस्टेज दिया बच्चे को जन्म, फिर किया धमाकेदार डांस

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'ईथा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'ईथा' को लेकर लगातार नई अपडेट सामने आ रही है। हाल ही में 'ईथा' का टीजर रिलीज हुआ है। इस टीजर को काफी पसंद किया गया। वहीं, 'ईथा' में श्रद्धा की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। 'ईथा' के टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। साथ ही हर जानना चाहता है कि आखिर विठाबाई नारायणगांवकर कौन हैं जिनका किरदार श्रद्धा फिल्म 'ईथा' में निभा रही हैं। तो चलिए हम आपको उस महान कलाकार के बारे में बताते हैं?

कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर?

रिपोर्ट के मुताबिक, 'ईथा' फिल्म जिस पर बन रही है वो कोई और नहीं महाराष्ट्र की एक बेहद मशहूर तमाशा कलाकार, लावणी डांसर और लोक गायिका विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर हैं। विठाबाई को लोग प्यार से 'तमाशा सम्राज्ञी' (तमाशा की रानी) कहते थे। इनका जन्म 1 जुलाई, 1935 को महाराष्ट्र के पंढरपूर में एक गरीब दलित कलाकार परिवार में हुआ था। बता दें कि विठाबाई के पिता का नाम भाऊ बापू नारायणगांवकर था, जो खुद एक तमाशा मंडली चलाते थे, जिसे बाद में विठाबाई के पिता ने संभाला।

बचपन से था लावणी का शौक

विठाबाई को बचपन से ही लावणी का बहुत शौक था। उन्होंने चार साल की उम्र में स्कूल छोड़ दिया और अपने पिता की लावणी मंडली के साथ दौरे पर जाने लगीं। बिना किसी ट्रेनिंग के, उन्होंने केवल दूसरों को देखकर गाना, नाचना और अभिनय करना सीखा। 1948 में, सिर्फ 13 साल की उम्र में, उन्होंने अपनी खुद की लावणी मंडली शुरू की।

पिता के निधन का लगा गहरा सदमा

साल 1957 में विठाबाई नारायणगांवकर के पिता भाऊ बापू नारायणगांवकर का निधन हुआ था। पिता के निधन का उन पर गहरा सदमा लगा। पिता की मौत से पहले, उन्होंने उनसे वादा किया था कि वह कभी भी लावणी नहीं छोड़ेंगी और लोगों का मनोरंजन करती रहेंगी। उन्होंने जीवन के अंत तक अपना यह वादा निभाया।

घरेलू हिंसा का शिकार हुईं

विठाबाई ने मारुति सावंत नाम के व्यक्ति से शादी की, जो उनकी बुकिंग और दूसरे प्रोफेशनल काम संभालते थे। जहां विठाबाई का पूरा ध्यान लावणी पर था, वहीं मारुति शराब पीने और उनके साथ घरेलू हिंसा करने में अपना समय बिताते थे। इन हालात के बावजूद, विठाबाई टूटी नहीं; वह मजबूती से डटी रहीं और अपनी कला को जिंदा रखा।

परफॉर्मेंस के बीच बनीं मां फिर भी किया डांस

एक बार जब विठाबाई स्टेज पर आईं, तो उन्हें देखकर सब हैरान रह गए क्योंकि वह गर्भवती थीं। लोग उनके साहस को देखकर दंग रह गए। जैसे ही उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस शुरू की, उन्हें अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। ऐसे में वो बिना घबराए चुपचाप स्टेज के पीछे गईं, एक बेटी को जन्म दिया। जन्म के बाद उन्होंने खुद ही एक पत्थर से गर्भनाल (अम्बिलिकल कॉर्ड) काटी और फिर डांस करने के लिए स्टेज पर लौट आईं। जब दर्शकों को पता चला कि परफॉर्मेंस फिर से शुरू करने से ठीक पहले उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था, तो वे बहुत प्रभावित हुए और उनके असाधारण साहस की तारीफ की।

भारत-चीन युद्ध के दौरान सेना के लिए किया डांस

बता दें कि साल 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान, विठाबाई ने भारतीय सेना के जवानों के लिए लावणी की प्रस्तुति दी। अपनी प्रस्तुति के जरिए उन्होंने यह संदेश दिया कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है, जिससे उनका मनोबल काफी बढ़ा।

ठुकरा दिया था राज कपूर का ऑफर

बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर भी विठाबाई नारायणगांवकर के डांस से काफी प्रभावित थे। उन्होंने विठाबाई को अपनी फिल्म में काम करने आ ऑफर भी दिया, लेकिन अपने पिता से किए गए वादे के याद रखते हुए उन्होंने राज कपूर का ऑफर ठुकरा दिया था। विठाबाई ने वादा किया था कि वो कभी लावणी नहीं छोड़ेंगी।

कब रिलीज होगी 'ईथा'?

बता दें कि फिल्म 'ईथा' 28 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे। मोहम्मद जीशान अय्यूब भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।