Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडWho is Rajpal Yadav second wife Radha Know About Actor Personal And Professional Life Daughter Harshita Riyanshi Jyoti
कौन हैं राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा? प्यार के लिए छोड़ा कनाडा, खूबसूरती में नहीं हैं किसी हीरोइन से कम

कौन हैं राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा? प्यार के लिए छोड़ा कनाडा, खूबसूरती में नहीं हैं किसी हीरोइन से कम

संक्षेप:

एक्टर राजपाल यादव ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी करुणा से हुई थी। करुणा और राजपाल की एक बेटी ज्योति है। ज्योति के जन्म के वक्त ही राजपाल की पहली पत्नी करुणा का निधन हो गया। करुणा के निधन के बाद राजपाल बुरी तरह से टूट गए थे।

Feb 12, 2026 01:03 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Who Is Rajpal Yadav 2nd Wife: बॉलीवुड एक्टर और जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव फैंस हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। फिल्म 'अता पता लापता' के लिए लिए गए कर्ज को न चुका पाने और चेक बाउंस होने के कारण उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। राजपाल यादव के इस मुश्किल वक्त में बॉलीवुड के कई सितारे उनकी मदद के लिए सामने आए हैं। इस कानूनी विवाद के बीच उनकी पर्सनल लाइफ की चर्चा हो रही है। इसी बीच उनकी फैमिली, खासकर उनकी दूसरी पत्नी राधा को लेकर भी लोग जानना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन हैं राधा?

पहली पत्नी की हो गयी है मौत

एक्टर राजपाल यादव ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी करुणा से हुई थी। करुणा और राजपाल की एक बेटी ज्योति है। ज्योति के जन्म के वक्त ही राजपाल की पहली पत्नी करुणा का निधन हो गया। करुणा के निधन के बाद राजपाल बुरी तरह से टूट गए थे। इसके बाद में उन्होंने, अपनी जिंदगी में फिर से आगे बढ़ने का फैसला किया और दूसरी शादी की।

कनाडा की रहने वाली हैं राधा

राजपाल यादव ने राधा से दूसरी शादी की। दूसरी शादी से उनकी दो बेटियां हर्षिता और रेहांशी हैं। बता दें कि राधा राधा कनाडा की रहने वाली हैं। एक्टर से शादी के बाद साल 2003 में वह भारत आ गईं और यहीं बस गईं। राधा भले ही एक एक्टर की पत्नी हैं, लेकिन वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और एक सिंपल हाउसवाइफ की तरह अपनी फैमिली और बच्चों की देखभाल करती हैं।

उम्र का है लंबा गैप

बता दें कि राधा का ड्रेसिंग सेंस काफी सिंपल है। राधा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी और परिवार की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि, कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। ट्रोलिंग की वजह है कपल के बीच उम्र का गैप और हाइट में अंतर है। बता दें कि राजपाल की हाइट करीब 5 फीट 2 इंच है, जबकि राधा उनसे थोड़ी लंबी हैं। वहीं, दोनों के बीच उम्र का भी गैप है। राजपाल यादव अपनी पत्नी से करीब 9 साल बड़े हैं। इसी बात को लेकर लोग अक्सर उन्हें ट्रोल करते हैं। हालांकि, इन बातों का उनकी निजी जिंदगी पर कोई फर्क नहीं पड़ता। वो एक-साथ बेहद खुश हैं।

ये है पूरा मामला

बता दें, राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल में बंद हैं। एक्टर ने साल 2010 में फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए 5 करोड़ का कर्जा लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद एक्टर पैसे चुका नहीं पाए। साल 2018 में चेक बाउंस का केस हुआ और इतने सालों में कर्जा इंटरेस्ट के साथ 9 करोड़ तक पहुंच गया। इंडस्ट्री से एक्टर को सपोर्ट मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द एक्टर की बेल की सुनवाई होगी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;