गोविंदा की 'दूसरी मोहब्बत' कोमल रानी स्वर्णकार कौन हैं? पत्नी सुनीता ने दोनों की शादी को लेकर खोला राज
गोविंदा का नाम लगातार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जुड़ रहा है। दोनों को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में सुनीता और राखी के बीच हुई बातचीत के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। 'सीक्रेट' कॉल में सुनीता ने राखी से एक ऐसा दावा कर दिया, जिसने सभी को चौंका दिया। सुनीता के मुताबिक, अगर वह तलाक की अर्जी वापस नहीं लेतीं तो गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने की तैयारी में थे। ऐसे में हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि आखिर कोमल रानी स्वर्णकार कौन हैं, जिसके साथ लगातार गोविंदा के साथ जोड़ा जा रहा है।
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार?
जल्छ ही कोमल रानी स्वर्णकार बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। गोविंदा के साथ कोमल की एक नहीं बल्कि दो फिल्में आने वाली हैं। गोविंदा और कोमल रानी सिर्फ 'रूपा' में नजर आएंगे। इसके अलावा वो एक और अपकमिंग प्रोजेक्ट 'दुनियादारी' में भी साथ नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जुलाई में गोविंदा ने खुद मीडिया के सामने कोमल को फिल्म की फीमेल लीड के तौर पर पेश किया था। इन दोनों फिल्मों को गोविंदा प्रोड्यूस कर रहे हैं।
गोविंदा से छह साल छोटी हैं कोमल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोमल उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। गोविंदा से जुड़ने से पहले कोमल को शायद ही कोई जानता होगा। फिलहाल कोमल के परिवार और उनकी पढ़ाई के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोमल रानी स्वर्णकार नवंबर 1969 में पैदा हुई हैं। इस लिहाज से वह 56 साल की हैं और गोविंदा से छह साल छोटी हैं।
क्या है राखी-सुनीता का वायरल वीडियो
दरअसल, बीते दिनों राखी ने मीडिया के सामने ही सुनीता को कॉल लगाया और उनसे गोविंदा के बारे में बात करने लगीं। राखी ने कहा कि आपने जो किया वो बिल्कुल सही किया। इस पर सुनीता ने कहा कि जब तुम लोगों को सब पता है तो मेरे सपोर्ट में बोलते क्यों नहीं हो। पूनम पांडे सब मुझे ही गलत बोल रही हैं और गोविंदा को सपोर्ट कर रही हैं। इस पर राखी फिर बोलती हैं कि घर का राइस प्लेट घर का ही होता है। बाहर का चिकन तंदूरी और चिकन टिक्का खाकर कोई फायदा नहीं है। पेट ही खराब होगा।
दूसरी शादी के प्लान में थे गोविंदा
इसे बाद राखी, सुनीता को सलाह देती हैं कि आप बस 200 करोड़ पर फोकस करिए, वरना कोई और आगकर ये सब ले जाएगा। आप सिर्फ 200 करोड़ पर ध्यान दो और अपने नाम सब कर लो।हालांकि, गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की तरफ से कोई शादी को लेकर कोई जवाब सामने नहीं आया है। वहीं, जूम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सुनीता ने बताया था, मैंने केस कल वापस इसलिए ले लिया क्योंकि वो शादी करने के प्लान में थे।

