Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडWho is Kartik Aaryan Brother in law the person with whom his sister dr Kritika Tiwari got married
कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका के पति क्या करते हैं? द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आए नजर

कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका के पति क्या करते हैं? द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आए नजर

संक्षेप:

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ थिएटर्स में लोगों को एंटरटेन कर रही है। वह अनन्या पांडे के साथ इसी फिल्म को प्रमोट करने नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आए और वहां उन्होंने अपनी बहन के बारे में बात की।

Jan 05, 2026 09:29 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन आज हम आपको उनकी छोटी बहन डॉ. कृतिका तिवारी के पति के बारे में बताने जा रहे हैं। आपने दिसंबर की शुरुआत में कार्तिक के इंस्टाग्राम पर कृतिका की शादी की तस्वीरें तो देखी ही होंगी। उनके जीजाजी को भी देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि उनके जीजाजी कौन हैं और क्या करते हैं? नहीं! आइए हम आपको बताते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जीजाजी का नाम

दरअसल, कार्तिक, अनन्या पांडे के साथ अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को प्रमोट करने नेटफ्लिक्स के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में गए। वहां उनके साथ उनकी मम्मी, पापा, बहन और जीजाजी भी आए। कार्तिक ने कपिल को बताया कि उनके जीजाजी का नाम तेजस्वी कुमार सिंह है।

डॉ. कृतिका तिवारी

कार्तिक को मिला नेक

उन्होंने शो के होस्ट कपिल शर्मा को ये भी बताया कि शादी का सारा अरेंजमेंट उनकी मम्मी और उनकी बहन ने ही किया था। कार्तिक बोले, “मैं तो अपने ही परिवार की शादी में मेहमान की तरह गया था, लेकिन मैंने शादी में फ्री में डांस जरूर किया था। मेरी बहन ने मुझे एक पैसा भी नहीं दिया।” कपिल बोले, “जीजाजी से पैसे लोगे?” कृतिका बोलीं, “जुता चुराई का नेक कार्तिक को ही मिला है।” कपिल बोले, “घर की मुर्गी दाल बराबर।”

क्या करते हैं जीजाजी?

बता दें, कार्तिक की बहन डॉ. कृतिका तिवारी हेयर ट्रांसप्लान्ट सर्जन हैं। वहीं उनके पति तेजस्वी कुमार सिंह एक पायलट हैं। तेजस्वी का इंस्टा अकाउंट ओपन है। उनके 3456 फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने इंस्टा बायो में लिखा है, ‘थोड़ा परेशान, कभी-कभी बुरा लगने वाला, हमेशा अच्छा। एयरलाइन पायलट।’

तेजस्वी कुमार सिंह
ये भी पढ़ें:दीपिका या आलिया, कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा? एक 10वीं तो दूसरी है 12वीं पास
ये भी पढ़ें:कार्तिक आर्यन ने माना, नए रिलेशनशिप में आने के बाद अपनी एक्स को किया था कॉल
ये भी पढ़ें:विराट-अनुष्का की फोटो पर युजवेंद्र चहल का मजेदार कमेंट, जमकर हो रहा है वायरल
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।