कौन हैं हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा? कॉलेज फेस्ट में गाली-गलौज करने पर हुई FIR दर्ज
सिंगर मासूम शर्मा पर एक कॉलेज फेस्ट के दौरान स्टेज से ही गाली गलौज करने का आरोप है। इस फंक्शन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए थे।

मशहूर हरियाणवी सिंगर और कंपोजर मासूम शर्मा एक लीगल विवाद में फंस गए हैं। देहरादून के डीएवी कॉलेज में आयोजित एक कल्चरल फेस्ट के दौरान उन पर स्टेज से गाली-गलौज करने का केस दर्ज हुआ है। मासूम शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने छात्रों और मेहमानों की मौजूदगी में बहुत अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे सार्वजनिक भावनाएं आहत हुई और कार्यक्रम की मर्यादा भंग हुई है। यह घटना उस वक्त हुई जब सिंगर ने दावा किया कि उनकी जान को खतरा है और कोई गुंडा उनका पीछा कर रहा है। सोशल मीडिया पर अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कॉलेज फेस्ट में किया अपशब्दों का प्रयोग
उत्तराखंड पुलिस ने कॉलेज के 'सत्यम शिवम' स्टूडेंट ग्रुप के प्रतिनिधि प्रांचल नौनी की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। मासूम शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक उन पर अश्लील हरकतें करने, अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने, महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने के आरोप लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए थे।
मासूम शर्मा ने मांगी माफी, बताई ये वजह
मुख्यमंत्री के जाने के बाद जब मासूम शर्मा दोबारा स्टेज पर आए तो उन्होंने अपना आपा खो दिया और किसी कथित गुंडे को संबोधित करते हुए गालियां देनी शुरू कर दीं। विवाद बढ़ने के बाद मासूम शर्मा ने अपनी भाषा के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने सफाई में कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में थे और डर की वजह से सो भी नहीं पाए थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा का एक गैंगस्टर पिछले एक हफ्ते से उनका पीछा कर रहा था और वह उनके होटल तक पहुंच गया था।
विधायक ने लगाया धक्का देने का आरोप
मासूम शर्मा ने बताया कि इसी डर और मानसिक दबाव के कारण उनके मुंह से गलत शब्द निकल गए। कार्यक्रम में मौजूद विधायक उमेश कुमार ने सिंगर की इस हरकत की निंदा की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मासूम शर्मा को रोकने की कोशिश की थी लेकिन सिंगर ने उन्हें धक्का दे दिया। विधायक ने साफ किया कि शिक्षा के मंदिर में ऐसी भाषा का समर्थन नहीं किया जा सकता। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं और हाल ही में दिग्गज रैपर यो यो हनी सिंह ने भी उन्हें शाउट-आउट दिया था।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


