कौन हैं खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली एलनाज नौरोजी; वीडियो में निकाली भड़ास, बोलीं- जिसे पता नहीं…

Mar 02, 2026 12:51 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच एक एक्ट्रेस चर्चा में हैं। एलनाज नौरोजी ने खामेनेई की मौत पर खुशी जताई है और एक वीडियो शेयर में कहती दिख रही हैं कि खामेनेई का मरना क्यों सही है।

कौन हैं खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली एलनाज नौरोजी; वीडियो में निकाली भड़ास, बोलीं- जिसे पता नहीं…

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। इस बीच सेक्रेड गेम एक्ट्रेस एलनाज नौरीजी चर्चा में हैं। एलनाज ने खामेनेई की मौत का जश्न मनाया और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने ईरान की अथॉरिटी के खिलाफ भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई भी बेगुनाह मर रहा है तो उसके जिम्मेदार ईरान के शासक हैं।

चर्चा में है ये इंस्टाग्राम पोस्ट

एलनाज ने इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ एक कैप्शन दिया है। इसमें लिखा है, सभी बेगुनाह नागरिकों के लिए दुआ करती हूं और उम्मीद करती हूं कि स्ट्राइक सिर्फ आतंकियों को टारगेट करे। फ्री ईरान, जाविद शाह। वीडियो में एलनाज बोलती हैं, माफ कीजिएगा, मैं अव्यवस्थित हूं और टीवी से चिपकी हूं तो कोई तरीका नहीं था कि इस वीडियो के लिए खुद को खूबसूरत बना पाती। एलनाज बोलती हैं, मैं जानती हूं, कई लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं। कह रहे हैं कि ईरान में युद्ध शुरू हो गया है। मैं कुछ बहुत जरूरी बात बोलना चाहती हूं जो कि सबको जानना चाहिए क्योंकि मुझे पता है, क्योंकि आपमें से बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि ईरान में क्या चल रहा है।

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान पर बरसीं

एलनाज आगे बोलती हैं, 'कुछ चीजें बहुत दिक्कत वाली हैं क्योंकि लोगों को पता नहीं है और फिर इस पर कमेंट करते हैं फिर इससे दिक्कत हो जाती है। अगर इस युद्ध में कोई मरता है, अगर कोई नागरिक मरता है, शासन करने वाले नहीं, उन सबका तो सफाया हो जाना चाहिए क्योंकि वे लोग बीते 47 साल से ईरान के लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं। इतने साल से उन लोगों ने ईरान पर कब्जा कर रखा था। लोग 47 साल से विरोध कर रहे थे। हमें ये शासन नहीं चाहिए। बीते दो महीने से तो चीजें और खराब हो गई हैं। आप सभी को पता है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने कितने सारे लोग मार दिए। अब इस युद्ध में कोई भी मरता है तो पूरी गलती इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की है। लोग इतने समय से कह रहे थे लेकिन उन लोगों ने नहीं सुना, उन्हें बस पावर चाहिए था।'

क्यों बन रहे थे न्यूक्लियर हथियार

एलनाज बोलती हैं, 'ये लोग अमेरिका और इजरायल का सफाया करने के लिए न्यूक्लियर हथियार बना रहे थे, किस वजह से? वे लोग जो कर रहे थे, हम ईरानी इसके खिलाफ हैं। यह युद्ध इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने शुरू किया है। अगर ईरानी लोगों की बात सुनी होती, और जो कर रहे थे बंद कर दिया होता उनके जो भी टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशंस हैं, हमास, हूदिस, हिजबुल्ला...अगर ये सब बंद कर दिया होता तो कोई युद्ध नहीं होता।'

एलनाज का जन्म और परवरिश

एलनाज़ का जन्म 1992 में तेहरान (ईरान) में हुआ था। हालांकि, उनका परिवार जल्द ही जर्मनी शिफ्ट हो गया। एलनाज वहां पली-बढ़ीं और मॉडलिंग शुरू की। भारत में उन्होंने नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज सेक्रेड गेम्स में जोया मिर्जा का किरदार निभाया था।

पहले भी विरोध कर चुकी हैं एलनाज

यह पहला मौका नहीं जब एलनाज़ ने ईरानी प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई है। 2022 में महसा अमीनी की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान एलनाज ने हिजाब और ड्रेस कोड के खिलाफ एक मैसेज दिया था, उनका यह वीडिया वायरल था। वह लगातार ईरान में महिलाओं की आजादी और मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ बोलती रही हैं। खामेनेई की मौत पर एलनाज का कहना है कि 47 साल बाद ईरान अब आजाद हो गया है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।