यश चोपड़ा ने ऐसे कर दी थी मोहम्मद रफी की बेइज्जती, किशोर कुमार से बर्दाश्त नहीं हुई ये बात
जब यश चोपड़ा ने सबके सामने ऐसे कर दी थी मोहम्मद रफी की इंसल्ट, किशोर कुमार ने उठाया सवाल। निराशा के बाद स्टूडियो से चले गए थे रफी साहब। इस गाने के समय की गई थी बेइज्जती।

हिंदी सिनेमा का एक वो दौर था मोहम्मद हर फिल्ममेकर्स की पहली पसंद थे। उन्होंने अपने दौर में एक से बढ़ एक गीत दिए। कई यादगार, दर्द से भरे गाने जो आज भी कोई सुने तो रो पड़े। लेकिन फिर एक ऐसा बी दौर आया जब बड़े फिल्ममेकर्स रफी साहब को कमतर समझने लगे। एक फिल्ममेकर ने तो रफी साहब की बेइज्जती कर दी। उस समय किशोर कुमार भी वहां मौजूद थे। उन्हें ये बेइज्जती इतनी बुरी लगी कि वो स्टूडियो छोड़कर चले गए।
मोहम्मद रफी की हुई बेइज्जती
एक समय ऐसा था जब मोहम्मद रफी अपनी आवाज के उस दर्द के लिए मशहूर थे। उनकी आवाज में एक ऐसी खनक थी कि अगर वो कोई इमोशनल गाना गा दे तो सुनने वाले लोग रो पड़ते थे। किसी समय में वो नंबर 1 सिंगर रहे। लेकिन दौर बदल रहा था। 70 का दशक शुरू होने से पहले ही किशोर कुमार इंडस्ट्री पर राज करने लगे। किसी समय में जो फिल्ममेकर्स रफी साहब से गाना गवाते थे, अब वो किशोर कुमार को पसंद करने लगे। कई ऐसे भी गाने बने जिसमें किशोर कुमार और मोहम्मद रफी ने साथ गाना गाया। एक दफा तो फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने किशोर कुमार और लता मंगेशकर के सामने मोहम्मद रफी की बेइज्जती कर दी।
किशोर कुमार बन गए थे नंबर 1
70 का दशक शुरू होने के साथ यश चोपड़ा एक बड़े डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बन गए थे। उससे पहले वो अपने बड़े भाई बीआर चोपड़ा के साथ काम करते थे। और बीआर चोपड़ा की अधिकतर फिल्मों में मोहम्मद रफी ही गाना गाया करते थे। ऐसे में यश चोपड़ा और मोहम्मद रफी में अच्छा रिश्ता बन चुका था।लेकिन जब यश चोपड़ा ने फिल्में बनानी शुरू की तो उन्होंने अपनी फिल्मों में किशोर कुमार को मौका दिया। उनके गाने और फिल्में जबरदस्त हिट भी हुईं।
इस फिल्म का ये गाना था खास
ऐसी ही एक फिल्म 1977 में आई थी। फिल्म का नाम था दूसरा आदमी। इस फिल्म में ऋषि कपूर, राखी, नीतू कपूर और शशि कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म का म्यूजिक राजेश रोशन तैयार कर रहे थे और गेट लिखे थे मजरूह सुल्तानपुरी ने। फिल्म के एक गाने 'क्या मौसम है, ऐ दीवाने दिल, चल कहीं दूर निकल जाए' में दो मेल सिंगर्स और एक फीमेल सिंगर की जरूरत थी। ऐसे में यश चोपड़ा चाहते थे कि लीड हीरो में किशोर कुमार और लता मंगेशकर से गाने का मेन पार्ट गवा लिया जाए। दूसरे मेल सिंगर की आवाज के लिए किसी जूनियर सिंगर को रख लेंते। लेकिन राजेश रोशन ने कहा कि ये गाना बेहद खूबसूरत है और इसके साथ न्याय तभी होगा जब किशोर कुमार के साथ मोहम्मद रफी इस गाने को गाते हैं।
वो फूलों का गुलदस्ता
दरअसल, इस गाने में जो शशि कपूर का पार्ट था वो लीड एक्टर ऋषि कपूर से कम था। इतने छोटे से पार्ट के लिए यश चोपड़ा मोहम्मद रफी से वो गाना नहीं गवाना चाहते थे। लेकिन जब राजेश रोशन ने उन्हें मनाया तो उस छोटे पार्ट के लिए मोहम्मद रफी भी मान गए। तीनों सिंगर्स किशोर कुमार, लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी एक दिन स्टूडियो पहुंचे और इस गाने को रिकॉर्ड किया। जब गाना अच्छे से रिकॉर्ड हो गया तो प्रोड्यूसर यश चोपड़ा ने तीनों सिंगर्स को फूलों का गुलदस्ता देने की तैयारी की।
किशोर कुमार को बुरी लगी रफी साहब की ऐसी बेइज्जती
पहले लता मगेश्कर, बीच में मोहम्मद रफी और उनके बाद किशोर कुमार खड़े थे। यश चोपड़ा दो गुलदस्ते के साथ आए और पहले लता मंगेशकर को गुलदस्ता दिया, फिर बीच में खड़े रफी साहब को छोड़कर अगला गुलदस्ता किशोर कुमार को दे दिया। ये देखते ही किशोर कुमार को बहुत बुरा लगा और उन्होंने तुरंत यश चोपड़ा से सवाल किया कि वो बीच में खड़े रफी साहब को छोड़कर उन्हें क्यों गुलदस्ता दे रहे हैं। इसके बाद यश चोपड़ा अंदर से तीसरा गुलदस्ता लेने गए, लेकिन तब तक मोहम्मद रफी निराश हो कर वहां से जा चुके थे। किशोर कुमार भी रफी साहब की इस बेज्जती देख नहीं पाए।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


