जवान-2 को लेकर एटली ने तोड़ी चुप्पी! जानिए कब आएगा शाहरुख की फिल्म का दूसरा पार्ट?
Jawan 2: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' उस वक्त की रिकॉर्ड हिट रही थी, लेकिन इसका पार्ट-2 कब आएगा इस सवाल का जवाब दर्शक लंबे वक्त से जानना चाह रहे थे। अब डायरेक्टर एटली ने इस सवाल का जवाब दिया है।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की साल 2023 में आई फिल्म 'जवान' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। लंबे वक्त तक सिल्वर स्क्रीन से दूर रहे शाहरुख खान ने 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर हिट देकर साबित कर दिया कि उनका स्टारडम और क्रेज अभी गया नहीं है। फिल्म में शाहरुख खान ने एक आर्मी ऑफिसर का रोल प्ले किया था। फिल्म में उनका डबल रोल था और करीब 300 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 1148 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इस फिल्म के बाद से ही दर्शक इसके पार्ट-2 को लेकर सवाल पूछ रहे थे और अब फाइनली एटली ने इस सवाल का जवाब दिया है।
सिर्फ इस शर्त पर बनाएंगे 'जवान' पार्ट 2
फिल्म के निर्देशक एटली कुमार से जब फिल्म के पार्ट-2 को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि शायद कुछ साल बाद वह इस पर काम शुरू करेंगे। जाहिर तौर पर यह उनका अगला प्रोजेक्ट नहीं होने वाला है। साथ ही एटली ने यह भी साफ किया है कि वह फिल्म का अगला पार्ट तभी बनाएंगे अगर उनके दिमाग में इसके लिए कोई ऑर्गैनिक और फिल्म के पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाता हुआ कोई आइडिया आता है। यानि इतना तो साफ है कि फिल्म का पार्ट-2 दर्शकों को तभी देखने को मिलेगा अगर ऐसी कोई कहानी उन्हें मिलेगी।
'लेकिन मुझे लगता है कि जवान 2 कुछ'
जब भी जवान-2 आएगी तब आएगी, लेकिन उससे पहले एटली ने साफ किया है कि वह शाहरुख खान के साथ किसी दूसरे प्रोजेक्ट में जुड़ेंगे। फिल्म के बारे में चर्चा थी कि शायद साल 2026 की आखिर तक एटली जवान 2 पर काम शुरू कर देंगे, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की टाइमलाइन या डेवलपमेंट नहीं होने की बात साफ की है। एटली ने कहा, "मैं और शाहरुख खान जरूर किसी प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि जवान 2 कुछ सालों बाद ही बननी चाहिए। यह तुरंत अगली फिल्म नहीं होगी। हम कुछ नया देखेंगे।"
फिल्म की IMDb रेटिंग और SRK का रोल
बात फिल्म के पहले पार्ट की करें तो इसमें शाहरुख खान का डबल रोल था, उन्होंने ही पिता और बेटे का भी रोल प्ले किया था। विजय सेतुपति इस फिल्म में निगेटिव रोल प्ले करते नजर आए थे। फिल्म की IMDb रेटिंग 6.9 है और आप इसे घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी एन्जॉय कर सकते हैं। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और अब फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


