Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडWhen Vivek Oberoi was in Depression and Akshay Kumar Helped him Out
जब अक्षय कुमार ने दिखाया था बड़ा दिल, इस एक्टर को डिप्रेशन से खींच लाए थे खिलाड़ी कुमार

जब अक्षय कुमार ने दिखाया था बड़ा दिल, इस एक्टर को डिप्रेशन से खींच लाए थे खिलाड़ी कुमार

संक्षेप:

अक्षय कुमार को बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार कहा जाता है। वह एक खुशमिजाज एक्टर हैं जो फिल्मों में तो अपना बेस्ट देते ही हैं, लेकिन साथ ही साथ वह रियल लाइफ में भी एक बहुत नेकदिल इंसान हैं।

Jan 14, 2026 07:36 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय अब फिल्मों में कम ही नजर आते हैं। पिछली बार वह मई 2025 में आई फिल्म 'केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ' में नजर आए थे। इस फिल्म में सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली ने भी अहम किरदार निभाए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। विवेक ओबेरॉय के करियर का ग्राफ चढ़ता उतरता रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक मोड़ पर जब वो भारी डिप्रेशन में थे, तब एक बॉलीवुड एक्टर ने उनकी बहुत बड़ी मदद की थी।

आधे घंटे में घर आ पहुंचे थे अक्षय कुमार

विवेक ओबेरॉय ने यह किस्सा खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था। विवेक ओबेरॉय ने कहा, "बैंड बजी हुई थी मेरे करियर की। और तब अक्षय कुमार, द सुपरस्टार.. उन्होंने मुझे कॉल किया एक दिन और पूछा कहां है? मैंने कहा घर पर हूं। उन्होंने पूछा- क्या कर रहा है? मैंने कहा- कुछ नहीं भाई बहुत तनाव (डिप्रेशन) में हूं। उन्होंने कहा- ठीक है। आधे ही घंटे के बाद वो मेरे घर आ पहुंचे। मैंने कहा- भाई आप? वो बोले- हां तेरे से बात करनी है।" विवेक ओबेरॉय को समझ नहीं आया कि आगे क्या होगा।

खिलाड़ी कुमार ने ऑफर की थी मदद

अक्षय कुमार ने विवेक ओबेरॉय से पूछा- क्या प्रॉब्लम चल रही है तेरी लाइफ में? विवेक ने बताया कि उन्होंने मेरी सारी तकलीफ आराम से बैठकर सुनी। मेरा सारा दर्द उन्होंने मुझे बाहर कर देने का मौका दिया। मैंने अपनी सारी दिक्कतें, दर्द सब बताया और उन्होंने सब्र के साथ सुना। और फिर बोले, "देख यार, यह सबका तो मैं कुछ नहीं कर सकता। लेकिन तुझे पॉजिटिव माइंडसेट करने के लिए मैं तुझे यह कहूंगा कि इतने सारे शोज चल रहे हैं। तेरे इतने सारे ब्लॉकबस्टर गाने हो चुके हैं और मैं शूटिंग में बिजी हूं।"

डिप्रेशन और तंगी से बाहर आए विवेक

अक्षय कुमार ने विवेक ओबेरॉय को समझाया, "मैं ये शोज कर नहीं सकता। मैं तुझे वो शोज डाइवर्ट कर देता हूं। तू वो शोज करना शुरू कर दे। तो अब से मेरे पास जो भी इनक्वायरी आएगी, मुझे वो शोज करने नहीं हैं, तो वो तू कर।" विवेक ओबेरॉय ने कहा- कि कौन करता है आज की तारीख में ऐसा। इस वजह से ना सिर्फ विवेक को तनाव से बाहर आने में मदद मिली, बल्कि वो आर्थिक रूप से भी वापस अपने घुटनों पर खड़े हो पाए।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;