Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडWhen This actor lost 10 Movies Due accidentally injuring Amitabh Bachchan Mahabharat Changed his life puneet issar
हादसे ने बर्बाद कर दिया था इस एक्टर का करियर, 6 साल झेली बेरोजगारी, छिन गईं 10 फिल्में, 'महाभारत' ने बदल दी किस्मत

हादसे ने बर्बाद कर दिया था इस एक्टर का करियर, 6 साल झेली बेरोजगारी, छिन गईं 10 फिल्में, 'महाभारत' ने बदल दी किस्मत

संक्षेप:

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उसने साल 1983 में फिल्म 'कुली' से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह निगेटिव रोल में नजर आए थे। फिल्म में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे।

Jan 06, 2026 12:24 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मायानगरी की चकाचौंध को देखकर कर कोई इसकी ओर खिंचा जाता है। ये इंडस्ट्री किसी को भी रातों रात स्टार बना देता है तो वहीं, दूसरी तरफ एक छोटी सी गलती किसी का करियर पूरी तरह से खत्म कर देता है। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड के एक एक्टर के साथ हुआ, जिसकी एक गलती ने उससे करबी एक दो नहीं बल्कि करीब 10 फिल्में छिन गई थीं। आइए जानते हैं कौन है वो एक्टर?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुली से की करियर की एक्टिंग की शुरुआत

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि पुनीत इस्सर हैं। पुनीत ने साल 1983 में फिल्म 'कुली' से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी। इस फिल्म में पुनीत निगेटिव रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में पुनीत के साथ बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने न सिर्फ अमिताभ को अस्पताल पहुंचा दिया था, बल्कि पुनीत का पूरा करियर ही बर्बाद हो गया था।

पहले जानते हैं क्या था कुली के सेट का किस्सा

दरअसल, कुली के फाइट सीन के दौरान पुनीत को अमिताभ बच्चन को घूंसा मारना था। लेकिन अंजाने में उन्होंने बिग बी के पेट में इतना जोर से घूंसा मार दिया कि वो बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल जाना पड़ा जहां, तुरंत उनकी सर्जरी करानी पड़ी। अमिताभ इस घटना में मरते-मरते बचे थे और ऐसी स्थिति पैदा हो गई थी कि उन्हें डॉक्टरों ने 'क्लीनिकली डेड' घोषित कर दिया था। हालांकि, फैंस की दुआओं और डॉक्टरों ने उन्हें बचा लिया।

पुनीत इस्सर

हाथ से गईं करीब 10 फिल्में पुनीत इस्सर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुनीत ने एक इंटरव्यू में इस घटना के बाद करियर में आई मुश्किलों को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि इस इस हादसे के बाद उन्हें छह साल तक कोई काम नहीं मिला। यही, नहीं , लोगों मुझे ब्लैक बेल्ट होल्डर समझकर मुझसे डरने लगे थे। मुझे लेकर मेरे बारे में गलत धारणाएं बनाई गईं। हालांकि, यह केवल एक दुर्घटना थी, लेकिन इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें गलत तरीके से जिम्मेदार ठहरा दिया। मेरी करीब 10 फिल्में छिन गईं।

बिग बी से भी हुई थी ऐसी ही गलती

पुनीत ने अमिताभ बच्चन को लेकर भी बात की थी। उन्होंने कहा था, 'वह बहुत दयालु थे। उन्हें पता था कि मैं परेशान था और जब मैं उनसे अस्पताल में मिलने गया तो उन्होंने मुझसे बहुत गर्मजोशी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि मैं किस दौर से गुजर रहा हूं क्योंकि विनोद खन्ना और मिस्टर बच्चन के बीच भी ऐसी ही एक दुर्घटना हुई थी, जिसमें उन्होंने गलती से विनोद जी को चोट पहुंचा दी थी, जिससे उनके माथे पर आठ टांके आए थे।'

6 साल बाद मिला दुर्योधन का रोल

इस घटना के बाद पुनीत इस्सर का करियर मानो खत्म ही हो गया था। उनके हाथ से रातोंरात 10 फिल्में छिन गई थीं। कोई भी उनके साथ काम नहीं करना चाह रहा था। यही वजह रही कि वह 6 साल तक खाली बैठे रहे। वह काम को तरस गए। तब साल 1987 में बी.आर. चोपड़ा ने उनकी किस्मत बदली। महाभारत में उन्हें दुर्योधन का किरदार दिया, जिसने उन्हें घर-घर मशहूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज जैसे 'परम वीर चक्र', 'भारत एक खोज', 'जुनून', 'बेताल पच्चीसी', 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'नूरजहां', 'नीली आंखें' और 'द्वारकाधीश भगवान कृष्ण' किए। इसके अलावा वह फिल्मों में भी एक्टिव हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।