ना अमिताभ ना धर्मेंद्र, जब टैरो कार्ड रीडर ने की थी भविष्यवाणी, इस एक्टर की वजह से हिट होगी शोले; नाम सुन सब हुए हैरान
आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसे एक्टर के बारे में जिसको लेकर टैरो कार्ड ने ऐसी भविष्यवाणी की थी कि सुनकर सभी हैरान हो गए। यह एक्टर शोले फिल्म का अहम किरदार थे।

फिल्म शोले ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया था। रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, संजीव कुमार, जया बच्चन और अमजद खान थे। यह फिल्म 5 साल तक थिएटर में चलती रही। इस फिल्म को लेकर एक किस्सा है जिसके बारे में सालों बाद अब अमजद खान के बेटे शादाब ने बताया कि कैसे एक टैरो कार्ड रीडर ने पहले ही फिल्म को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने रमेश सिप्पी को बताया था कि इस एक्टर की वजह से आपकी मूवी हिट होगी। लेकिन वह एक्टर अमिताभ, धर्मेंद्र, हेमा या संजीव कुमार नहीं थे।
वह एक्टर थे अमजद खान जिन्होंने फिल्म में गब्बर सिंह का किरदार निभाया था। अमजद खान के बेटे शादाब ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनके पिता को गब्बर का रोल मिला था।
लोग बोलते थे काफी समय लग रहा है
शादाब ने कहा, ‘रमेश जी को सब बोलते कि बहुत टाइम जा रहा है, कितना टाइम लगेगा। लोग पूछते थे कि ऐसा क्या बना रहे हो कि इतना समय लग रहा है। तुम्हें यहीं शूटिंग करनी चाहिए थी ताकि सब टाइम पर हो जाता।'
जब टैरो कार्ड ने की शोले को लेकर भविष्यवाणी
वह आगे बोले, ‘शायद बैंगलोर में शूटिंग चल रही थी। इसके बाद एक लेडी थीं टैरो कार्ड रीडर तो रमेश जी गए उनके पास वो भी पापा के साथ। वो डायरेक्टली शूट से गए और उस वक्त पापा गब्बर के लुक में थे। तो वो टैरोट कार्ड रीडर ने कहा कि आपकी फिल्म हिट जाएगी और 5 साल तक चलेगी और वो भी इस आदमी की वजह से।’
अमजद पर हुई भविष्यवाणी से सब हैरान
इस बात को सुनकर पापा और रमेश सिप्पी हैरान हो गए क्योंकि फिल्म में काफी सुपरस्टार्स थे अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, संजीव कुमार। लेकिन लेडी ने कहा कि ये फिल्म इसी आदमी के नाम पर चलेगी और 5 साल तक चलेगी।
अमजद खान को कैसे मिला गब्बर का रोल
शादाब खान बोले, ‘पापा ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई। पापा के पिता एक्टर थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी उनका नाम इस्तेमाल नहीं किया। इसके बाद वह एक प्ले कर रहे थे जिसे वह डायरेक्ट भी कर रहे थे और एक्ट कर रहे थे। उस प्ले में उनकी वाइफ बनी थीं रमेश सिप्पी की बहन। उन्होंने प्ले देखा और तब फाइनल किया कि यही गब्बर बनेंगे।’
सलीम खान ने भी किया था नाम सजेस्ट
इसके बाद होस्ट ने कहा कि लेकिन ऐसा कहा जाता है कि सलीम खान ने अमजद खान का नाम रिकमेंड किया था। इस पर शादाब ने कहा, हां सलीम साहब ने रिकमेंड किया था और सिप्पी साहब के दिमाग में अमजद नाम का लड़का था, मुझे उसे देखना है। सलीम साहब ने कहा कि इसे देखलो अच्छा एक्टर है। इसके बाद रमेश जी ने ऑडिशन के लिए बुलाया।
शूट के दौरान घबरा जाते थे अमजद खान
शादाब से फिर पूछा गया कि ऐसा कहा जाता था कि अमजद खान शूटिंग के दौरान काफी नर्वस होते थे, उनकी आवाज कांपती थी और वह कई रीटेक लेते थे। इस पर शादाब बोले, 'हां 70 से ज्यादा रीटेक लिए गए थे। जिस सीन को लेकर वह नर्वस थे वो था जब वो बैठते हैं और तंबाकू हाथ में रखकर बोलते हैं कि दूर-दूर गांव तक। उन्हें वो डायलॉग तंबाकू खाते हुए करना है तो वह काफी कन्फ्यूज हो रहे थे। इसके अलावा पहली फिल्म थी वो भी इतनी बड़ी तो वह नर्वस भी हो रहे थे जो कि आम तौर पर किसी के भी साथ होता। रमेश जी और फिल्म के सिनेमाटोग्राफर ने कहा कि तुम अपने आप को थोड़ा तैयार कर लो अभी। तुम थोड़ा संभाल लो अपने आपको। रमेश जी ने फिर उन्हें अच्छा करने की जिम्मेदारी दी। पापा गब्बर के कपड़े पहनकर सेट पर घूमते थे। वह उस किरदार को खुद में घोल रहे थे। इसके बाद जब शूट हुआ तो वह परफेक्ट गब्बर सिंह बनकर आए।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


