Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडWhen Suresh Wadkar Recalls Marriage Proposal From Madhuri Dixit Family Said Woh Patang Aaj Bhi Hawa Mein Latki Hui Hai
माधुरी दीक्षित के परिवार ने जब सुरेश वाडकर को भेजा शादी का रिश्ता, बोले थे- आज भी वो…

माधुरी दीक्षित के परिवार ने जब सुरेश वाडकर को भेजा शादी का रिश्ता, बोले थे- आज भी वो…

संक्षेप:

सिंगर सुरेश वाडकर ने बॉलीवुड फिल्मों में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। एक समय पर वह काफी पॉपुलर थे, इतना ही नहीं माधुरी दीक्षित के परिवार वालों ने तो उन्हें एक्ट्रेस की शादी का रिश्ता भी भेजा था।

Jan 09, 2026 09:12 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के लाखों चाहने वाले हैं। माधुरी ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की है और उनके 2 बच्चे भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार ऐसी खबर आई थी कि माधुरी के परिवार वालों ने सिंगर सुरेश वाडकर के पास माधुरी की शादी का रिश्ता भेजा था। जब सुरेश से इस बारे में पूछा गया तो जानें उन्होंने क्या कहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

माधुरी कभी मिलेंगी तो पीटेंगी

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक सुरेश से जब इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा, ‘ये वाला प्रोग्राम माधुरी भी देखेंगे। वो मुझे किसी दिन सामने से मिलेंगी तो इतना पीटेंगी।’

पतंग अभी तक हवा में लटकी है

सुरेश ने फिर आगे कहा था, ‘अब क्या हुआ होगा, भगवान जानें, लेकिन ये पतंग किसने उड़ाई वो पता नहीं। सच कहूं तो वो पतंग अभी तक हवा में लटकी हुई है। अगर माधुरी की शादी मेरे साथ होती तो क्या वो आज के टाइम में मेरे साथ नहीं होती क्या?’

ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि माधुरी के परिवार वाले चाहते थे कि वह शादी करके सैटल हो जाएं। कहा जाता है कि जब एक्ट्रेस के पैरेंट्स ने सुरेश के पास शादी का रिश्ता भेजा तो उन्होंने मना कर दिया था। ऐसा दावा किया जाता है कि सुरेश ने उस वक्त कहा था कि माधुरी काफी दुबली पतली हैं।

माधुरी और डॉक्टर नेने की शादी

खैर माधुरी ने फिर डॉक्टर नेने से 1999 में शादी की और उस वक्त उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और विदेश में ही सैटल हो गई थीं। दोनों के 2 बच्चे हुए और फिर माधुरी भारत आ गईं। माधुरी को सपोर्ट करने के लिए नेने भी भारत में ही सेटल हो गए।

ये भी पढ़ें:श्रीदेवी संग कैटफाइट की खबरों पर माधुरी दीक्षित बोलीं- वह उनमें से थीं जो...

माधुरी की प्रोफेशनल लाइफ

माधुरी लास्ट फिल्म भूल भुलैया 3 में नजर आई थीं जो हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन, तृप्टि डिमरी, विद्या बालन भी थे। अब माधुरी दीक्षित मां बहन फिल्म में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में होंगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।